1449
views
views
सीधा सवाल। कनेरा। कनेरा क्षेत्र के भारतीय किसान संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने अफीम आयुक्त नारकोटिक्स विभाग व मुख्यमंत्री तथा वित्तमंत्री के नाम पत्र लिखकर कनेरा घाटा क्षेत्र के कनेरा, बेनीपुरिया ,सरसी, देवपुरीया ,सेमलिया ,कोचवा, बागेड़ा इन सभी गांवों में एक फरवरी 2026 को सायं 7 बजे ओला गिरने से अफीम ,गेहूं, सरसों ,चना ,चिया तथा साथ ही साथ अन्य कटी हुई फसलों में हुए भारी नुकसान की अतिशीघ्र गिरदावरी करा कर मुआवजा दिलाने की मांग की गई।जिला अफीम अधिकारी ने अपनी टीम सहित इन सभी गांवों में पहुचकर क्षतिग्रस्त फसलों का मुआयना किया तथा पटवारी को मौके पर बुलाकर आवश्यक निर्देश दिये। भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री नंदलाल धाकड़ ने बताया कि किसान नेता सोहन लाल आंजना , सीकेएसबी डायरेक्टर गोपाल धाकड़ तथा क्षेत्र के लंबरदारों सहित बड़ी संख्या मे अनेक गांवों के किसान उपस्थित रहे।