views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। उदयपुर में हाल ही में आयोजित वेस्ट ज़ोन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चित्तौड़गढ़ जिले के होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी गुलनवाज खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में गुलनवाज खान ने मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर का प्रतिनिधित्व किया। फाइनल मुकाबले में मणिपाल यूनिवर्सिटी की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद कोटा यूनिवर्सिटी की मजबूत टीम को पराजित कर खिताब पर कब्ज़ा जमाया।
उल्लेखनीय है कि गुलनवाज खान जयपुर में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच श्रीमान रामकुमार जी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन में वे लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं।
गुलनावाज को बास्केटबॉल खेलने की प्रेरणा अपने नाना जी फैज मोहम्मद जी ओर अपने पिता श्री अनवरूल हसन खान से मिली जो कि खुद राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके है
गुलनवाज की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मॉर्निंग फुटबॉल क्लब के सभी सदस्य ओम नाथ जी , धर्मेंद्र सिंह तंवर, शाहिद हुसैन, लखन नाथ, वसीम खान, ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।