231
views
views
सीधा सवाल। राशमी। राज्य में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ ने बुधवार शाम क्षेत्र में जोरदार तांडव मचाया । ओलावृष्टि तथा तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने अफीम, गेहूं, चने की फसलों में व्यापक नुकसान पहुंचाया। क्षेत्र में बुधवार शाम अफीम उत्पादक नेवरिया, सिंहाना, हाडा खेड़ी गणेशपुरा, ईडनपुरा आदि गांवों में ओलावृष्टि तथा तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे खेतों में खड़ी रबी की फसलें धराशायी हो गई। नेवरिया के अफीम मुखिया बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि हाडा खेड़ी गणेशपुरा में 50 से 100 ग्राम वजनी ओले गिरे। खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से सर्वाधिक नुकसान अफीम फसल को हुआ। बुधवार दिन में जिन खेतों में चीरा लगाया गया। शाम को हुई ओलावृष्टि व बारिश से दूध धुल गया। खेतों में अफीम की फसल धाराशायी हो गई। नेवरिया के पूर्व सरपंच डालचंद जाट, किसान संघ के तहसील अध्यक्ष शंकरलाल अहीर ने फसलों की गिरदावरी करवा कर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। दूसरी ओर क्षेत्र के ऊंचा,पहुना व भालोटाकीखेड़ी में भी ओले गिरे जिससे फसलों को नुकसान हुआ।