views
सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। समाजसेवी शेख दाऊद भाई फजल हुसैन बोहरा की ओर से मानव सेवा के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल केंद्र को डेड बॉडी डी-फ्रीजर भेंट किया गया। इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों पर विशेष जोर दिया गया। महावीर इंटरनेशनल केंद्र के सचिव लोकेश जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी दाऊदी भाई बोहरा तथा जॉन अध्यक्ष चांद मल बोकाडिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन ने संगठन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और समाज में मानवता को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। वहीं समाजसेवी दाऊद भाई बोहरा ने कहा कि पीड़ित मानव सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और जब भी सेवा के लिए याद किया जाएगा, वे हर समय उपलब्ध रहेंगे।
रीजन-7 के डायरेक्टर कांति लाल दक ने संस्था के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। पूर्व गवर्निंग काउंसिल सदस्य अमृत लाल बंडी ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि केंद्र अध्यक्ष कैलाश गिरी गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वर्ण नगरी वीरा केंद्र की अध्यक्ष पूजा लसोड एवं सचिव मंजू जायसवाल का भी सम्मान किया गया। पूर्व सचिव अशोक सोनी ने 16 मार्च को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की जानकारी दी। कार्यक्रम में संरक्षक गुणवंत लाल बंडी, राजमल मुरड़िया, सह सचिव अविनाश गौड़, कोषाध्यक्ष सोभागसिंह मेहता, उपाध्यक्ष बनवारी लाल जोशी, गुणवंत सोनी, प्रदीप व्यास, जसवंत कासमा, अरविंद नाहर, मनीष लसोड, सुनील आंजना, धर्मचंद नाहर, दिलीप द्रोणाचार्य शर्मा, अशोक नागोरी, नरेंद्र दक, श्यामगिरी गोस्वामी, लक्ष्मीनारायण चौहान सहित स्वर्ण नगरी वीरा केंद्र की कोषाध्यक्ष अंजु लसोड, संतोष शर्मा, रामकन्या गोस्वामी एवं सुखी देवी गोस्वामी मौजूद रहे।
डेड बॉडी डी-फ्रीजर क्या काम आता है?
डेड बॉडी डी-फ्रीजर (मॉर्चरी फ्रीजर) का उपयोग मृत शरीर को सुरक्षित और ठंडे तापमान पर संरक्षित रखने के लिए किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य शरीर को सड़ने से बचाना और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया तक उसे सुरक्षित रखना होता है।