252
views
views
नशा छोड़ने का किया आव्हान
सीधा सवाल। चिकारड़ा। अपोलो डेंटल हॉस्पिटल के मिशन टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के तहत डोर टू डोर पत्रक पेम्प्लेट्स का डूंगला में वितरण किए गए। टेम्पलेट्स में तम्बाकू और तम्बाकू के उत्पादों से कैसे छुटकारा मिल सके का सम्पूर्ण विवरण लिखा हुआ है। बिना किसी दवाई के देशी घरेलू उपायों से भी इन नशीले पदार्थों से छुटकारा मिले।
यह मिशन पिछले एक साल में लोगों से समझाई ओर निवेदन करके लगभग 10 हजार से भी ज्यादा लोगो को व्यसन से दूर कर चुका है।
हेमांग अपोलो डेंटल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ तारा चन्द ने बताया कि पिछले कुछ सालों में मुँह से संबंधित बीमारियों की संख्या में पहले की तुलना में 15 प्रतिशत से भी ज्यादा वर्दी हुई है। जिससे मन को काफी ठेस पहुची ओर वही से इस मिशन की शुरूवात की गई।
काफी लोग व्यसन से छुटकारा पाना भी चाहते हैं लेकिन सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से छोड़ नहीं पा रहे थे । इससे होने वाले नुकसान को देखकर लोग आगे आते हुए व्यसन को छोड़ने के लिए परामर्श ले रहे हैं