1113
views
views
सीधा सवाल। कपासन। उमंड विद्यालय में विधायक अर्जुन लाल जीनगर की मुख्य अतिथ्य में कक्षा 9 की 30 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोलिया रतन नाथ योगी, प्रशासक प्रकाश जाट, भामाशाह ओम शर्मा एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान लादू लाल जायसवाल द्वारा की गई।इस अवसर पर विधायक द्वारा दो कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 25 लाख एवं मरम्मत हेतु 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। जिस पर संस्था प्रधान विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों द्वारा विधायक का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का संचालन लादू लाल खटीक द्वारा किया गया।