630
views
views
सीधा सवाल। चिकारड़ा। आरएसएस की एक बैठक चमत्कारिक बालाजी मंदिर पर शुक्रवार रात्रि में आरएसएस कार्यकर्ता जीवन लाल के साथ ग्रामीणों की उपस्थिति में हुई । बैठक में
चिकारड़ा कस्बे में विद्या भारती (आदर्श विद्या निकेतन) स्कूल की स्थापना को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई । आरएसएस के जीवन लाल ने शिक्षा और भारतीय संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला । इसके साथ ही ग्रामीण अंचल में विद्या निकेतन स्कूल और भारतीय संस्कार के महत्व को लेकर विद्यालय आरंभ करने के बारे में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए विद्यालय संचालन की बात रखी। इस बात को लेकर
ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ कस्बे में संस्कार और आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय खोलने के प्रस्ताव पर अपनी अंतिम मोहर लगाते हुए उपस्थित वरिष्ठ जनों ने इस पहल का स्वागत किया । वही ग्रामीणों ने आशा व्यक्त करते हुए चिकारड़ा के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होने की बात कही। साझा किए गए टेम्प्लेट के अनुसार, यह विद्यालय "अटल टिंकरिंग लैब" जैसी सुविधाओं के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर भी विशेष ध्यान देगा। इस आयोजित बैठक के मौके पर मदन लाल सुथार, लक्ष्मी लाल लोहार, दिनेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, हीरालाल सुथार, दिनेश कुमार, भगवती लाल , रामगोपाल , प्रकाश सुथार सहित ग्रामीणों के साथ संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।