252
views
views
सीधा सवाल। चिकारड़ा। नो दिवसीय चैत्र नवरात्रा के अवसर पर चिकारड़ा के सांवलिया जी चौराहा स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर पर सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा बालाजी महाराज की शास्त्र सम्मत विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों की उपस्थिति में जयकारों ने वातावरण को भक्ति मय बना दिया । इस अवसर पर आयोजको ने बताया कि अखंड ज्योत नवरात्रा के दौरान नौ दिनों तक अनवरत प्रज्ज्वलित रहेगी। चमत्कारी बालाजी मंदिर पर संध्याकालीन समय से देर रात्रि तक महिलाएं गीत भजन में लीन दिखाई दी। इस मौके पर सांवलिया जी जाने आने वाले यात्री भी बालाजी महाराज के मंदिर पहुच प्रणाम कर आशिर्वाद लिया। यहा यह भी बतादे की चमत्कारी बालाजी मंदिर की स्थापना के बाद उक्त मंदिर जन जन की आस्था का केंद्र बन गया। यहां यह भी बता दे की सुबह प्रातः कालीन अवसर पर हनुमान चालीसा का प्रसारण होता है । इस प्रसारण का लाभ पूरा गांव लेता है।