210
views
views
सीधा सवाल। राशमी। उपखंड क्षेत्र के ऊंचा में गणगौर की पूजा अर्चना कर राजपूत समाज द्वारा गणगौर की सवारी निकाली गई ।
शनिवार देर शाम रावला में क्षत्राणियो ने पारंपरिक गीत गाते हुए गणगौर की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।फिर रावला से सजे धजे रथ में गणगौर को विराजित कर बैंडबाजों की मधुर धुन पर गाँव के मुख्य मार्गो से सवारी निकाली गई जिसमें श्रद्धालु चवर ढुलाते चल रहे थे। इस दौरान समाज के पुरुष पारंपरिक परिधान पहने हाथों में शस्त्र लिए चल रहे थे। शोभायात्रा के हनुमान मंदिर पहुंचने पर प्रतिमाओं को मंदिर परिसर में विराजित कर महिलाओं ओर युवतियों ने पूजा अर्चना कर अच्छे वर की कामना की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान भगवत सिंह, रणजीत सिंह,सीपी सिंह, गोपाल सिंह, रघुवीर सिंह,शिवदान सिंह,कर्णवीर सिंह, रामप्रताप सिंह,श्यामलाल प्रजापत,तेजपाल भारती,कमलेश आचार्य,सुखपाल सिंह, नरपत सिंह ,रतनलाल भारती,गुलाब सिंह,नानालाल शर्मा, सत्यनारायण तेली,अशोक जाट सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।