चित्तौड़गढ़ / कपासन - मेले हमारी संस्कृति की पहचान, नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम - विधायक जीनगर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

मुला माता मेले में मंगलवार होगा भव्य भजन संध्या का आयोजन

सीधा सवाल। कपासन। पुरातात्विक महत्व के देवी मूला माता मंदिर पर आयोजित चैत्र नवरात्र मेले में पहुंचे विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने मेले को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में जहां लोग अपनी संस्कृति और मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार के मेले नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।विधायक जीनगर ने कहा कि मेले केवल मनोरंजन का साधन नहीं होते, बल्कि यह सामाजिक समरसता, सहयोग, सहकारिता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। यहां समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर उत्सव मनाते हैं।जिससे आपसी प्रेम और एकता का संदेश प्रसारित होता है।उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को हमारी लोक संस्कृति, रीति रिवाज, लोक कला और परंपराओं को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलता है। बगड़ावत जैसे लोक ख्याल और पारंपरिक प्रस्तुतियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखने का कार्य करती हैं।विधायक ने मेला आयोजन समिति और मूला माता ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं का सुचारू प्रबंधन एक अनुकरणीय कार्य है।इस अवसर पर पूर्व डेयरी अध्यक्ष बद्री लाल जाट, भाजयुमो अध्यक्ष विकास बारेगामा, केशव लाल आचार्य, भागीरथ जाट, शंकर लाल जाट, गोपाल आचार्य, नंद किशोर आचार्य, संपत सुथार, नारायण सुथार, देवी लाल जाट कोलपुर सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुला माता विकास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सत्य नारायण आचार्य ने बताया कि 24 मार्च को न्यू खजूरिया श्याम म्यूजिकल ग्रुप भादसोड़ा के बैनर तले भजन संध्या का आयोजित होगी। 25 एवं 27 मार्च को करणी म्यूजिक़ल ग्रुप सिंहपुर के बैनर तले भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। 26 मार्च रात्रि को भजन संध्या आयोजित होगी। मेले के अंतिम दिन 28 मार्च रात्रि आठ बजे आकाशीय आतिशबाजी के साथ इक्कावन फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। उसके उपरांत रात्रि में रंगमंच पर बालू राम गाडरी एंड पार्टी द्वारा बगड़ावत खेल का मंचन होगा किया। मुला माता मंदिर विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दस दिवसीय मेले की मुला माताजी मंदिर से लेकर लगभग दो किलोमीटर तक राज्यमार्ग तक विद्युत सजावट की गई है। प्रतिवर्ष की भाती राजमार्ग पर स्वागत द्वार का निर्माण किया गया।मुला माता विकास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सत्य नारायण आचार्य ने बताया कि दस दिवसीय मुला माता मेले में मुला माता विकास समिति द्वारा निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मुला माता विकास समिति के अध्यक्ष आचार्य ने बताया कि 24 मार्च को मेला रंगमंच पर न्यू खजुरिया श्याम म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले भजन गायक गोपाल राव एवं देव सुथार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर दिनेश राव हैं। कार्यक्रम में पिंकी,सपना एवं खुशबू अपना नृत्य प्रस्तुत करेगी।आयोजन करता मुला माता विकास समिति द्वारा सनातन धर्म प्रेमियों के लिए पेयजल,भोजन एवं निशुल्क पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया।

What's your reaction?