588
views
views
सीधा सवाल। कपासन। राज्य सरकार के निर्देशानसार शासन सचिव एवं आयुक्त ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश द्वारा पंचायत समिति कपासन में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी को पदोन्नत कर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया।प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्थान पंचायती राज नियम 278 क के अनुसार लिपिक वर्गीय सेवा नियम 1999 के प्रावधानानुसार विभाग द्वारा 177 सहायक प्रषासनिक अधिकारियों को पदोन्नत किया गया।जिसके अंतर्गत पंचायत समिति कपासन में भी एक अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बनाये गये है। आदेश जारी होने के बाद मंगलवार को ही 24 मार्च को कैलाश चन्द्र गर्ग द्वारा पंचायत समिति कपासन में विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल के समक्ष कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश व्यास व पंचायत समिति के अति. विकास अधिकारी मोहब्बत सिंह, सहायक विकास अधिकारी, महेन्द्र चौरडीया, मांगी लाल गुर्जर, वरिष्ठ सहायक भारत खिंची, माधव नायक, कनिष्ठ सहायक आशीष त्रिपाठी, आषीष शर्मा, लोकेश गौड, प्रकाश गर्ग, ललिता त्रिपाठी, नारायण लाल जाट, ग्राम विकास अधिकारी पुष्कर राम योगी, राहुल व्यास, ब्लॉक कॉडिनेटर मोहन प्रजापत भेरू दास वैष्णव, बाबु लाल शर्मा मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देशबन्धु जोशी, उदय लाल खटीक,नारायण लाल जाट व पंचायत समिति के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।