483
views
views
आडो खोल दे पूजारी मंदिर को, दर्शन पाऊंला मे तो मुला माता रो
सीधा सवाल। कपासन। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर पुरातात्विक महत्व वाले देवी मूला माता मंदिर में आयोजित नवरात्र मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में महिला पुरुष मेला देखने पहुंचे।मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने महा भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। साथ ही डोलर, झूले चकरी का आनंद लेते हुए मेले का भरपूर लुत्फ उठाया। मनिहारी, खिलौनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी देखने को मिली।रंगमंच पर आयोजित विशाल भजन संध्या ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोए रखा। भजन कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।मेला समिति के अनुसार महा भंडारे में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान 15 वीं सदी की प्राचीन मूर्तियां, ईंटों की दीवारें और स्तंभ प्राप्त हुए थे।जिन्हें ट्रस्ट द्वारा संरक्षित कर रखा गया है।आज मूला माता मंदिर का यह नवरात्र मेला मेवाड़ का सबसे बड़ा चैत्र नवरात्र मेला बनकर उभर रहा हैं।जो आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम बन गया है।मुला माता विकास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सत्य नारायण आचार्य ने बताया कि 25 एवं 27 मार्च को करणी म्यूजिक़ल ग्रुप सिंहपुर के बैनर तले भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। 26 मार्च रात्रि को भी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मेले के अंतिम दिन 28 मार्च रात्रि आठ बजे आकाशीय आतिशबाजी के साथ इक्कावन फिट के रावण के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा मुला माता विकास समिति के अध्यक्ष आचार्य ने बताया कि दस दिवसीय मुला माता मेले में मुला माता विकास समिति द्वारा निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है।सोमवार रात्रि आयोजित भव्य भजन संध्या में कलाकारों ने आडो खोल दे पूजारी मंदिर को दर्शन पाऊंला मे तो मुरला मात रो, मे तो दीवानो मारी मोटी मुला मात रो सहित विभिन्न भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी।मुला माता विकास समिति के अध्यक्ष आचार्य ने बताया कि 25 मार्च को करणी म्यूजिक़ल ग्रुप सिंहपुर के बैनर तले कार्यक्रम आयोजीत किया जाएगा।जिसमें सिंगर धनराज कौसीथल, सिंगर रौनक जोशी,सिंगर अर्पित सुथार अपनी प्रस्तुति देंगे। डांसर एवं झांकी ग्रुप सोनाना झांकी कॉमेडी सुंदर अलबेला द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।