336
views
views
सीधा सवाल।।चित्तौड़गढ़। शहर में महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का उद्घाटन हुआ है। जिला परिषद के सीईओ विनय पाठक ने नई बैंक शाखा का उद्घाटन किया। इस दौराज प्रशासनिक अधिकारी राकेश पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रुद, निवर्तमान पार्षद शिव शर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान सीनियर रीजनल हेड अंजली चावत, ब्रांच हेड गरिमा जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। रीजनल हेड चावत ने बताया कि आईडीबीआई बैंक आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। साथ ही ग्राहकों को सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।