चित्तौड़गढ़ - एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी, जिले भर में दबिश देकर 198 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

विभिन्न अधिनियमों के 27 प्रकरण दर्ज कर 27 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए रविवार को विशेष अभियान "ऑपरेशन प्रहार" चलाकर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 98 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए कुल 198 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान 4 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, 11 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट व 09 प्रकरण अन्य एक्ट में दर्ज कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
     पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए एक विशेष अभियान "ऑपरेशन प्रहार" एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के सुपरविजन में रविवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया. समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई।
      जिले के शहर चित्तौड़गढ़, ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा व भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 98 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थाना, पुलिस लाइन के जाब्ता सहित पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया।
     रविवार तड़के कुल 615 पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के 530 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 335 बीएनएसएस में वांछित, विभिन्न प्रकरणों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 198 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न प्रकरणों के अपराध में वांछित 15 अपराधी,  स्थाई वारंटी, मफरूरी में वांछित, गिरफ्तारी वारंटी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 76 अपराधी व निरोधात्मक कार्यवाही में 90 अपराधी सहित कुल 198 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक शहर चित्तौड़गढ़ में 23 अपराधियों को दबोचा गया। 07 टॉप 10 वांछित अपराधियों, दो ईनामी अपराधियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा 167 हिस्ट्रीशीटर, 5 हार्डकोर अपराधी व 61 पूर्व में चालान शुदा अपराधियों को चैक किया गया। 37 व्यक्तियों को बीएनएसएस की धाराओं में पाबंद किया गया है।
       अभियान में उक्त कार्यवाही के दौरान 4 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, 11 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट व 9 प्रकरण अन्य अधिनियम में दर्ज कर कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे भादसोड़ा थाना पुलिस द्वारा एक आरोपी के कब्जे से 1 किलो 708 ग्राम अवैध अफीम भी जब्त की गई हैं।
      उक्त एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने उदयपुर जिले के 10 हजार रुपये के ईनामी बदमाश लक्ष्मण उर्फ लक्की पुत्र गणपतलाल उर्फ जगदीश डॉगी निवासी नारायणपुरा थाना भिंडर उदयपुर को बस्सी थाना पुलिस ने तथा प्रतापगढ़ जिले के 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी फिरोज पुत्र हमीद खान निवासी ऊंचा थाना निम्बाहेड़ा सदर को डूंगला थाना पुलिस ने डिटेन किया है।

What's your reaction?