चित्तौड़गढ़ - पहले दिन 18 गांवों के 303 किसानों की अफीम का तौल, निरीक्षण कर सांसद जोशी बोले, किसानों से सीधे संवाद का मिलता है मौका
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में नारकोटिक्स विभाग की और से प्रथम खंड के अफीम किसानों की काला सोना कही जाने वाली अफीम का तौल रविवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन 18 गांवों के 303 किसानों की अफीम का तौल किया गया, जिससे अफीम तौल केंद्र पर अच्छी खासी हलचल देखी गई। सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी अफीम तौल केंद्र पर पहुंच कर किसानों से संवाद किया।

जिला अफीम अधिकारी कार्यालय में बनाए अफीम तौल केंद्र पर पहुंचे चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी अधिकारियों व किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में सांसद सीपी जोशी ने कहा कि हर वर्ष अफीम तौल के दौरान किसानों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है। इससे उनकी समस्याओं को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि इस बार अफीम तौल केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं और आने वाली नई नीति में किसानों के हित में और निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर चुप न रहें, बल्कि सीधे शिकायत करें। इसके लिए उन्होंने अपने मोबाइल नंबर भी जारी कर रखे हैं, जिससे किसान खुल कर अपनी बात रख सकें।सांसद ने कहा कि पहले अफीम लाइसेंस प्रक्रिया केवल कागजी औपचारिकताओं तक सीमित थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे किसान अपनी सुविधा अनुसार नॉमिनी चुन सकते हैं। साथ ही आने वाले समय में लाइसेंस सीधे किसानों के मोबाइल पर उपलब्ध कराने की योजना भी है।

भाजपा सरकार में बढ़े अफीम लाइसेंस
उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2014 में जहां अफीम खेती पर संकट था, वहीं अब लाइसेंस की संख्या 18 हजार से बढ़ कर करीब 1 लाख 8 हजार तक पहुंच गई है। यह खेती छोटे किसानों के लिए भी लाभकारी साबित हो रही है, क्योंकि अफीम के साथ पोस्त दाना सहित अन्य उत्पादों से भी अच्छी आय मिलती है। सांसद ने कहा कि पहले कम पट्टों के कारण पूरे गांव को अफीम खेती से वंचित कर दिया जाता था, लेकिन अब एक पट्टा होने पर भी किसान को खेती का अधिकार मिल रहा है। साथ ही नीमच अफीम फैक्ट्री में पहले सामने आई अनियमितताओं को भी दूर कर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है।

किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं
उन्होंने हाल ही के एक प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसान के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

12 अप्रैल तक चलेगा अफीम तौल
वहीं, प्रथम खंड अफीम अधिकारी बीएल मीणा ने बताया कि तौल प्रक्रिया 12 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 15 अप्रैल से सीपीएस पद्धति वाले किसानों की अफीम का तौल शुरू किया जाएगा। किसानों के लिए मुख्यालय के निर्देशानुसार आवश्यक तैयारियां की गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच अफीम तौल शुरू किया है।

What's your reaction?