चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन पुलिस की धमाणा में बड़ी कार्रवाई, बाड़े से बिना चीर का 151 किलो डोडा सहित डेढ़ किलो अफीम एवं टोपीदार बंदूक जब्त
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीधा सवाल। कपासन। पुलिस थाना कपासन की एएनटीएफ की सूचना पर ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही आरोपी के बाडे से 151.640 किलोग्राम डोडाचूरा, 1.475 ग्राम अफीम व एक टोपीदार बंदूक जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफतार किया।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के द्वारा रेंज स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ मनीष त्रिपाठी,अति० पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, वृत्ताधिकारी वृत्त कपासन हरजी लाल यादव के निर्देशन में पुलिस थाना कपासन थानाधिकारी सुनील शर्मा के द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही करते हुए धमाणा गाव में आरोपी के बाडे से 151.640 किलोग्राम डोडाचूरा, 1.475 ग्राम अफीम व एक टोपीदार बंदूक जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफतार किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ग्यारह मई 2026 को सुनील शर्मा थानाधिकारी थाना कपासन को एएनटीएफ स्टाफ से सूचना प्राप्त हुई कि लोकेश पिता नानूराम निवासी धमाणा तहसील कपासन के बाडे मे सी.पी.एस का अवैध अफीम डोडा चूरा रखा हुआ हैं। जिसको तस्करी कर ले जाया जाकर खुर्द बुर्द करने की सम्भावना हैं। इस सूचना पर थाना कपासन से मय जाब्ता के रवाना होकर ग्राम धमाना पहुंचकर बाडे की तलाशी ली जाने पर वहां पर एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला। जिसको नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नानू राम पिता भगवान जाट जाति जाट उम्र 64 साल निवासी धमाणा पुलिस थाना कपासन होना बताया। जिसको उक्त बाडे के बारे में पूछने पर स्वंय का होना बताया। बाडे की व परिसर की तलाशी में एक कमरे में चार बोरों में बिना चीर का अफीम डोडा चूरा पाया गया। चारो बोरो का कुल वजन 151.640 किलो ग्राम मय बारदान के हुआ। इसके अलावा एक नाल टोपीदार बन्दूक मिली। इसके अलावा एक स्टील के डिब्बे मे भरी अफीम पाई गई। जिसका छोटे इलोक्टोनिक कांटे से वजन किया गया तो 1. 475 किलो ग्राम मय स्टील के डिब्बे के हुआ। उक्त अफीम डोडा चूरा, अवैध अफीम एव टोपीदार बन्दुक को अपने कब्जे में रखने के संबंध में वैध अनुज्ञा पत्र/लाईसेन्स बाबत पूछा तो निवासी धमाणा नानू राम ने अपने पास कोई अनुज्ञा पत्र / लाईसेन्स नहीं होना बताया। जिस पर नानू राम को एन.डी.पी.एस एक्ट व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अपराध प्रमाणित पाया जाने से गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले का पुलिस थाना प्रकरण संख्या 160/2026 पंजीबन्द किया गया।प्रकरण का अनुसंधान जारी है।

What's your reaction?