प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) डूंगरपुर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापगढ़ जिले के धोलापानी थाना अधिकारी प्रवीण कुमार चारण को रिश्वत मामले में डिटेन किया है। कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने उनके कब्जे से 2 लाख 87 हजार 150 रुपए की रिश्वत राशि बरामद की।

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में एसीबी डूंगरपुर इकाई ने एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में पुलिस उप अधीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के अनुसार एसीबी को शिकायत मिली थी कि परिवादी के भाई के खिलाफ धोलापानी थाने में दर्ज बलात्कार प्रकरण में मदद करने, मारपीट नहीं करने और परिवादी के पिता को मामले में नहीं फंसाने की एवज में रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीण कुमार चारण पर नजर रखी। बताया गया कि आरोपी रिश्वत राशि परिवादी के परिचित से लेकर निजी वाहन में यात्रा कर रहा था। इस दौरान एसीबी टीम ने निम्बाहेड़ा हाईवे स्थित नरसिंहपुरा टोल नाके पर वाहन को रुकवाकर जांच की।

जांच के दौरान वाहन से कुल 2 लाख 87 हजार 150 रुपए बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी उक्त राशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर एसीबी ने उसे डिटेन कर लिया।

कार्रवाई के बाद एसीबी टीम आरोपी को लेकर धोलापानी थाना पहुंची, जहां पूछताछ और दस्तावेजों की जांच जारी है। इसके अलावा आरोपी के सरकारी क्वार्टर पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में मामले की जांच जारी है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की अनुसंधान कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?