चित्तौड़गढ़ - मधुवन में हाथीकुंड पार्क का लोकार्पण एवं विश्राम स्थल का शिलान्यास संपन्न
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के मधुवन वार्ड 29 स्थित प्राचीन हाथीकुंड पार्क में नवनिर्मित उद्यान का लोकार्पण एवं विश्राम स्थल का शिलान्यास कार्यक्रम सांसद सी.पी. जोशी के मुख्य आतिथ्य व विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अनिल ईनाणी, सुदर्शन रामपुरिया व रामगोपाल ओझा ’बस्सी’ उपस्थित थे।
अपने संबोधन में सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि हाथीकुंड पार्क के आधुनिक विकास से स्थानीय निवासियों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम टहलने और शुद्ध वातावरण के लिए एक बेहतरीन स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्राम स्थल के निर्माण से यहाँ आने वाले लोगों को बैठने और आराम करने की उत्तम सुविधा प्राप्त होगी।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह पार्क का जीर्णोद्धार तथा नया विश्राम स्थल स्थानीय जनता की लंबे समय से चल रही मांग को पूरा करेगा।
इस दौरान सभी अतिथियों का स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहनाकर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वंदे गंगा अभियान का आयोजन हुआ, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक ने जीव-दया का संदेश देते हुए परिसर में पौधारोपण किया और मूक पक्षियों के लिए परिंडे लगाए और आमजन से भी गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद प्रीति सुखवाल, अनिल भटनागर, झमकलाल सुखवाल, पूर्व पार्षद जगदीश जांगिड़, ओमप्रकाश सुखवाल, विठ्ठल पाण्डेय, शक्तिसिंह राणावत, देवीलाल राठौर और पार्षद प्रतिनिधि नीरज सुखवाल, सत्यनारायण न्याति, नारायणसिंह सारंगदेवोत, महेन्द्र जोशी, बूथ कार्यकारिणी के राजेन्द्र जांगिड़, पुरण धाकड़, विपिन सिंह, सिम्पल वैष्णव, मंजु पितलिया, केपी राणा, सुधीर मेहता सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।

What's your reaction?