168
views
views
भारत विकास परिषद निंबाहेड़ा शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला सम्पन्न
सीधा सवाल। निंबाहेड़ा।
भारत विकास परिषद शाखा निंबाहेड़ा द्वारा कार्यशाला एवं दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन अंबा नगर स्थित श्रीराम गौशाला एवं संस्कार आश्रम परिसर में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय महासचिव (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) संदीप बाल्डी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दक्षिण प्रांत अध्यक्ष मयंक दोषी, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार घनश्याम झारवाल, क्षेत्रीय पर्यावरण संयोजक कमल जैन, गब्बर सिंह अहीर, बागदीराम धाकड़ तथा गौशाला संचालक राधेश्याम सुखवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं लक्ष्मी दीदी द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत कर किया गया। स्वागत उद्बोधन के पश्चात संदीप बाल्डी ने भारत विकास परिषद के लक्ष्य, उद्देश्य एवं दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन की सेवा, संस्कार एवं समर्पण की परंपरा को रेखांकित किया।
दक्षिण प्रांत अध्यक्ष मयंक दोषी ने शाखा संचालन, बैठक व्यवस्था, कार्ययोजना निर्माण एवं संगठनात्मक समन्वय की जानकारी दी। वहीं कमल जैन ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों जैसे पर्यावरण संरक्षण, सेवा, संस्कार, संपर्क एवं महिला सहभागिता विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने संबोधन में परिषद की रीति-नीति, वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों तथा देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं समाज में संस्कारित, जागरूक एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर नवमनोनीत शाखा अध्यक्ष उमेश तोतला, सचिव श्यामलाल आमेटा एवं कोषाध्यक्ष अशोक भराड़िया को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। साथ ही नए सदस्यों को भी परिषद की सदस्यता एवं संगठनात्मक दायित्वों की शपथ ग्रहण कराई गई।
समारोह में निवर्तमान प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल काबरा, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश बुनकर, लायंस क्लब अध्यक्ष विक्रमादित्य खेरोदिया, नानालाल भूतड़ा, केबी अग्रवाल, विजय कुमार आगार, मनोहरलाल मूंदड़ा, बंशीलाल राईवाल, शिवलाल भराड़िया, रामलाल बैरवा, भजन जिज्ञासु, नवीन वर्डिया, बालकृष्ण धूत, बालमुकुंद राठी, प्रबुद्ध नागरिक सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रकाश चेलावत, दिलीप कुमार सिंह, अरविंद खंडेलवाल, मांगीलाल मेनारिया, पंकज मंडोवरा, नरेंद्र कुमार टेलर, नरेंद्र सिंह गौड़, कमलेश कोठारी, भूरालाल तेली, योगेश मूंदड़ा, हरीश तानान, मोहनलाल मंडला, भोपाल सिंह बोडाना, शिवप्रकाश पलोड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मातृशक्ति की ओर से लीला देवी मेनारिया, लीला सोनी, सीमा सोमानी एवं परिषद परिवार की अनेक सदस्याओं ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन डॉ. सुरेशचंद्र कुमावत एवं जितेंद्र सोनी द्वारा किया गया। समारोह के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।