views
डॉ. राहुल चंद्र रेगर ने पुनर्वास गृह पहुंचकर बच्चों संग बिताए यादगार पल, कराया भोजन
सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। जन्मदिन केवल केक काटने और शुभकामनाएं लेने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का भी माध्यम बन सकता है। इसी भावना के साथ स्वतंत्रता की नन्ही उड़ान सेवा संस्थान एवं विकास समिति के तत्वावधान में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल चंद्र रेगर ने अपना जन्मदिन प्रतापगढ़ स्थित पुनर्वास गृह में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. राहुल चंद्र रेगर ने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके बीच समय बिताया। पुनर्वास गृह में मौजूद कई बच्चे ऐसे थे जो सुन या बोल नहीं सकते, लेकिन उनके चेहरे पर दिख रही मासूम मुस्कान और हाथों के इशारों से व्यक्त किया गया स्नेह हर किसी के दिल को छू गया। बच्चों ने अपने अंदाज में जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और पूरे माहौल को भावुक बना दिया। इस अवसर पर डॉ. राहुल चंद्र रेगर ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के बीच जाकर खुशियां बांटना सबसे बड़ा सौभाग्य है। दिव्यांग बच्चों के साथ बिताए गए ये पल जीवनभर याद रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष अवसरों पर जरूरतमंदों के बीच जाकर सेवा कार्य करने चाहिए, जिससे सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाएं मजबूत होती हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वादिष्ट भोजन भी करवाया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन ग्रहण किया और आयोजन के प्रति खुशी व्यक्त की। संस्था अध्यक्ष नागेश प्रजापत ने बताया कि स्वतंत्रता की नन्ही उड़ान सेवा संस्थान समय-समय पर जरूरतमंद, दिव्यांग एवं जरूरतमंदों के लिए सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस दौरान संस्था अध्यक्ष नागेश प्रजापत, सुमित माली, नीरज शर्मा, लखन प्रजापत सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें आत्मीयता का अहसास कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।