210
views
views
भीनमाल ।स्थानीय भूपेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती मरीज जमना को ओ नेगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी।लगभग 4–5 घंटे तक परिजन रक्त की तलाश में भटकते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली । इसके बाद डॉ. भूपेंद्र ने नाहर ब्लड सेंटर से संपर्क किया। नाहर ब्लड सेंटर की टीम ने तुरंत सक्रिय होकर 20–25 रक्तवीरों से संपर्क किया। लगातार प्रयासों के बाद बोरटा निवासी रक्तवीर मानसिंह ने बिना देर किए अपनी जिम्मेदारी निभाई और लगभग 25 किलोमीटर दूर से यहां पहुँचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनके इस निस्वार्थ रक्तदान से मरीज को समय पर ओ नेगेटिव रक्त उपलब्ध हो सका और एक जरूरतमंद को नई उम्मीद मिली।
रमेश फुलवारिया ने बताया कि रक्तवीर मानसिंह को उनके इस महान एवं प्रेरणादायक कार्य के लिए नाहर ब्लड बैंक द्वारा हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन ज्ञापित किया गया।