views
सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को न्यायालय परिसर छोटीसादड़ी में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पूनम मीणा तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीषा अग्रवाल की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए गए। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पूनम मीणा ने योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन का आधार मन और शरीर का संतुलन है। वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक फिटनेस और मानसिक शांति बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है, जिसका प्रभावी समाधान योग है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रदीप पी. वैष्णव, प्रकाशचंद्र साहू सहित अन्य अधिवक्ता तथा न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। योगाभ्यास के माध्यम से सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।