प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - दूसरे ही दिन काम आए नए सीसीटीवी कैमरे, दिनदहाड़े बाइक चोरी कैमरे में कैद, पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपी पकड़े
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

छोटीसादड़ी में ‘तीसरी आंख’ ने दिखाया असर, विधायक के लोकार्पण के अगले ही दिन पुलिस ने कैमरों की मदद से खोला चोरी का राज

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। शहर में हाल ही में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण में कितने कारगर साबित हो सकते हैं, इसका उदाहरण छोटीसादड़ी में देखने को मिला। विधायक श्रीचंद कृपलानी द्वारा शहर में लगाए गए करीब 45 सीसीटीवी कैमरों के लोकार्पण के अगले ही दिन दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की वारदात कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। सीआई प्रवीण टांक ने बताया कि छोटीसादड़ी निवासी सुभाषचंद पाटीदार ने 24 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी दुकान के सामने नीमच दरवाजा क्षेत्र में खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। सबसे पहले शहर में हाल ही में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने कैमरों से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने सेमरड़ा निवासी प्रकाश शर्मा धमोत्तर निवासी श्यामलाल मीणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ प्रवीण टांक ने बताया कि शहर में हाल ही में शुरू हुई सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का यह पहला बड़ा परिणाम है। कैमरों की वजह से न केवल आरोपियों की पहचान आसान हुई बल्कि वारदात का खुलासा भी रिकॉर्ड समय में संभव हो पाया। पुलिस का मानना है कि आने वाले समय में यह निगरानी व्यवस्था अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही विधायक श्रीचंद कृपलानी ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए गए करीब 45 सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण किया था। इन कैमरों का कंट्रोल रूम पुलिस थाना परिसर में स्थापित किया गया है, जहां से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। लोकार्पण के दूसरे ही दिन हुई चोरी की वारदात के खुलासे ने यह साबित कर दिया कि शहर की "तीसरी आंख" अब अपराधियों के लिए बड़ी चुनौती बनने वाली है। कार्रवाई में उप निरीक्षक भंवर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेशचंद्र जाट, मांगीलाल, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, रामराज गुर्जर, नारायणलाल, साइबर सेल के रमेशचंद्र तथा बरावरदा पुलिस चौकी के अमरचंद की विशेष भूमिका रही।

What's your reaction?