views
फिर चर्चा में आया अजय राज सिंह हत्याकांड
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में बजरी से जुड़ा चर्चित अजय राज सिंह हत्याकांड अब एक बार फिर चर्चाओं में है। चार दिन पहले इस हत्याकांड से जुड़े कुछ आरोपियों के जेल में पार्टी और डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अब इसी हत्याकांड से जुड़े पैरोल पर बाहर एक आरोपित ईश्वर सिंह की हत्या की फिराक में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़ने के दौरान पुलिस पर हिस्ट्री सीटर प्रभु सिंह ने फायरिंग की ओर जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी जिसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सदर थाना चित्तौड़गढ़ का हिस्ट्री सीटर प्रभु सिंह अवैध हथियार के साथ घूम रहा है और उसकी दूसरी गैंग से आपसी रंजिश के चलते गंगवार की आशंका है। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया जहां नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई और जवाबी फायरिंग में प्रभु सिंह के पैर में गोली लगी है। भेरू झुपडा और ईश्वर सिंह की प्रभु सिंह के साथ आपसे गैंग के चलते रंजिश की बात सामने आई है इसी संदर्भ में संभावित गैंगवार की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर कार्यवाही की गई है पुलिस पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। इधर उल्लेखनीय है कि अजय राज सिंह हत्याकांड के मामले में हिस्ट्री सीटर ईश्वर सिंह जेल में बंद था जो 5 अगस्त तक पैरोल पर बाहर है। वहीं इसी ईश्वर सिंह और इसके साथियों के जेल में नशा और डांस करते हुए के वीडियो भी वायरल हुए थे। फिलहाल प्रभु सिंह का घायल अवस्था में उपचार चल रहा है। और अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है।