views
पिंडवाड़ा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा की अध्यक्षता में सीवेरा स्थित जय नारायण होटल में आयोजित समारोह में कर्तिग मीणा (बिलर) को परिषद का सिरोही जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा होते ही उपस्थित समाजबंधुओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा ने कहा कि परिषद अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक उत्थान एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से समाज के बीच सक्रिय रहकर संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कर्तिग मीणा ने परिषद द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।समारोह में डी.एल. शर्मा, सोहन शर्मा, बनवारीलाल, लक्ष्मी सोलंकी, कीड़ी बैरवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके अलावा भगवानाराम मीणा (स्वरूपगंज), खुमाराम (सीवेरा), दानाराम, हीराराम, हरजीराम, सरपंच मालनू रमेश मीणा, नारायणलाल (राजपुरा), गलबाराम (स्वरूपगंज), महेंद्र मीणा, मुकेश मीणा, मंछाराम मीणा, कैलाश मीणा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने समारोह में भाग लिया।
समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने कर्तिग मीणा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।