चित्तौड़गढ़ / राशमी - नेवरिया में उपसरपंच के निर्माणाधीन मकान को ढहाया, पूर्व सरपंच सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। राशमी। उपखंड क्षेत्र के नेवरिया गांव में उपसरपंच के निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से ढहाने को लेकर ग्राम के पूर्व सरपंच आनंद कुमार बैरवा सहित पांच लोगों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला थाने में दर्ज हुआ। मामले की जांच गंगरार पुलिस उपाधीक्षक प्रभु लाल कुमावत के सुपुर्द की गई। मकान ढहाने का कारण राजनीतिक द्वेषता बताई जा रही है। थाना अधिकारी श्याम राज सिंह ने बताया कि नेवरिया निवासी महेश चंद्र पुत्र फतेह लाल त्रिपाठी ब्राह्मण ने रिपोर्ट दी कि नेवरिया में उसके पट्टेशुदा आवासीय भूखंड पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। 2 जनवरी की मध्य रात्रि बाद 2 बजे इसी गांव का पूर्व सरपंच आनंद कुमार बैरवा अपने साथ हीरालाल पुत्र पन्नालाल बैरवा, चुन्नीलाल पुत्र मांगू बैरवा, किशन लाल पुत्र डालू बैरवा को साथ लेकर आया तथा उसके भूखंड में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर गया। आरोपी आनंद कुमार ने वहां सो रहे निर्माणाधीन मकान के ठेकेदार किशन पुत्र मूलचंद बैरवा को धमकाया की हम अभी मकान को ढहा देंगे। तु चुपचाप रहना वरना तुझे समाज से बहिष्कृत करवा दूंगा। आरोपी ने ठेकेदार किशन का मोबाइल भी छीन लिया तथा निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से ढहा दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी आनंद बैरवा पहले भी दो-तीन बार निर्माणाधीन मकान पर आकर मकान को ढहाने एवं निर्माण कार्य जारी रखने पर तलवार से काटने व मारने की धमकियां दे चुका है । इतना ही नहीं मकान तोड़ने की घटना के तीन दिन पूर्व बैरवा समाज के जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल बैरवा निवासी चित्तौड़गढ़ ने भी बैरवा समाज के व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज वायरल किया की समाज जनों एकत्रित होकर उक्त मकान को ढहा दो उक्त भूखंड पर समाज का सामुदायिक भवन बना देंगे। इस प्रकार के मैसेज वायरल कर आरोपी गण बैरवा समाज के लोगों को भी प्रार्थी के खिलाफ भड़का रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि मुख्य आरोपी आनंद कुमार बैरवा ग्राम का पूर्व सरपंच व अधिवक्ता होने के साथ ही वर्तमान में उसकी पत्नी पंचायत समिति सदस्य हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। दुसरी ओर नेवरिया में निर्माणधीन मकान को ढहाए जाने को लेकर स्थिति का आंकलन करने पुलिस जब मौके पर पहुंची तो हीरालाल बेरवा, किशन लाल बेरवा व अंकित बेरवा वहां पहुंचे तथा महेश शर्मा के खिलाफ हो हल्ला करने लगे। पुलिस ने समझाया लेकिन नहीं माने। इस पर पुलिस ने तीनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार को उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

What's your reaction?