चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई ; 84 ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। कपासन। चित्तौड़गढ़ के कपासन थाना व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने विद्युत ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी करने की 84 वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 ड्रिल मशीन, 2 ऑयल भरे जरीकेन, 1 ऑल्टो कार और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने जिले में विद्युत ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी व अन्य चोरियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी हरजीराम यादव के सुपरविजन में कपासन थानाधिकारी रतन सिंह व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।
पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी 2025 को आरएससीबी कपासन के जेईएन अमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 2 फरवरी 2025 को छापरी और 7 फरवरी 2025 को बलारड़ा में लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी की गई। बदमाशों ने ड्रिल मशीन से छेद कर ऑयल निकाल लिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की। मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी में प्रयुक्त वाहन व उपकरण जब्त किए। पूछताछ में आरोपियों ने कपासन, गंगरार, चंदेरिया, भूपालसागर और राशमी क्षेत्र में 84 ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी की बात कबूली। पुलिस ने बताया कि गैंग के सदस्य मुख्य मार्गों से बचते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के कच्चे रास्तों का इस्तेमाल करते थे। वे ऑल्टो कार और बाइक के जरिए खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों तक पहुंचते और ड्रिल मशीन से छेद कर ऑयल चोरी कर लेते थे।

पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी किशनलाल पुत्र गणेश भील सिंहपुर, कपासन, ओमप्रकाश पुत्र माधुलाल भील सिंहपुर, कपासन, उदयलाल पुत्र श्यामलाल भील सिंहपुर, कपासन,हजारीलाल पुत्र बगदीराम भील कांकरिया, कपासन, हकीम मोहम्मद पुत्र बशीर मोहम्मद सिंहपुर, कपासन, कालू पुत्र गमेर कालबेलिया गाडरी खेड़ा, चंदेरिया, विकास पुत्र गमेर कालबेलिया गाडरी खेड़ा, चंदेरिया को गिरफ्तार किया है।

इन जगहों पर दिया वारदातों को अंजाम

आरोपियों ने कपासन, गंगरार, राशमी, भूपालसागर और चंदेरिया थाना क्षेत्रों के कई गांवों में दो-दो, तीन-तीन ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी की वारदातें कीं। इनमें प्रमुख गांव छापरी, बलारड़ा, रडीयाड़ी, भट्टों का बामणिया, तसवारिया, सरोपा, जितिया, करीथड़ा, माल्याखेड़ी, आमोलिया, घोसुंडा, लाखा का खेड़ा और रामपुरिया शामिल हैं।

यह थी पुलिस टीम

थानाधिकारी रतन सिंह, एएसआई प्रेमचंद, तेजमल, कांस्टेबल बद्रीलाल, लक्ष्मण, किशन, महेंद्र, राजेश, पप्पूराम, वेदप्रकाश, साइबर सेल के हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल रामावतार, रामनरेश टीम में शामिल थे। पुलिस ने आगे की जांच जारी रखते हुए अन्य संभावित चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

What's your reaction?