चित्तौड़गढ़ - विद्या निकेतन गांधीनगर में संस्कार केंद्र समिति सम्मेलन हुआ संपन्न
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विद्या निकेतन गांधीनगर में संस्कार केंद्र समिति सम्मेलन संपन्न हुआ, कार्यक्रम में 10 स्थानों से 125 समिति सदस्यों की सहभागिता रही, उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सत्यनारायण ने कहा कि वर्तमान समय में भारतीयों के पास धन, वैभव, भौतिक संसाधन तो बढे हैं पर संस्कारों में बहुत कमी आई है, भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है अत: हमें अन्य देशों से अच्छी बातें तो स्वीकार करनी चाहिए परंतु अपने देश की गौरवशाली परंपरा और जीवन मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए। हाथ की अंगूलियों का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी संयुक्त रूप से मिलकर ही किसी भारी वस्तु को उठा सकती है उसी प्रकार संगठित समाज ही सशक्त भारत का आधार है।
प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख प्रभात आमेटा ने विद्या भारती की संघठनात्मक जानकारी देते हुए संस्कार केंद्र के प्रमुख कार्यक्रमों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि समिति के सहयोग से ही संस्कार केंद्र प्रभावी व परिणामकारी बन सकते हैं।
समापन समारोह में मुख्य वक्ता विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत मंत्री सुरेंद्र कुमार अरोड़ा ने अपने बौद्धिक में कहा संघ के शताब्दी वर्ष में पांच परिवर्तन सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का भाव और नागरिक शिष्टाचार के माध्यम से समाज परिवर्तन का सभी ने संकल्प लिया है इन सभी बातों की शुरुआत अपने घर से हो, अपना घर आदर्श हिंदू घर बने, प्रतिदिन घर पर परिवार के सभी लोगों का भजन व भोजन साथ हो, घर में सभी सदस्यों के साथ बैठकर साप्ताहिक मंगल संवाद भी होना चाहिए। घर की चिंता के साथ-साथ समाज, राष्ट्र का चिंतन भी हो धीरे-धीरे परिवार में अधिकारों के स्थान पर कर्तव्य बोध हो। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं अतिथि परिचय जिला संस्कार केंद्र प्रमुख दिनेश चंद्र भट्ट ने रखा, संचालन जीवराज साहू ने तथा अतिथियों का स्वागत महेंद्र सिंह राठौड़ अंबिका प्रसाद जायसवाल एवं अभय सोमानी ने किया।
इस अवसर पर जिला सचिव कैलाश चंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्कार केंद्र के बच्चों ने जल संरक्षण एवं सावित्रीबाई फुले के जीवन पर जीवंत नाटिका प्रस्तुत की।
शांति मंत्र से समिति सम्मेलन का समापन हुआ।

What's your reaction?