चित्तौड़गढ़ / कपासन - हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होगा मुला माताजी के नवरात्रि मेले का आगाज
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

बगड़ावत मंचन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

सीधा सवाल। कपासन। आगामी हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च से नगर के राज्य मार्ग के पास स्थित प्राचीन पुरातात्विक महत्व के शक्तिपीठ स्थल मुला माताजी के नौ दिवसीय धार्मिक मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। मुला माता मंदिर विकास समिति कपासन के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सत्य नारायण आचार्य ने बताया कि चैत्रीय नवरात्रि के अवसर पर तीस मार्च से सात अप्रैल तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय धार्मिक मेले का शुभारंभ सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना के महंत एवं मेवाड महा मंडलेश्वर चेतन दासजी महाराज एवं महंत अनुज दास महाराज के सानिध्य में पूजा,अर्चना, दीप प्रज्वलन के साथ ही मंदिर पर नवीन ध्वजा चढ़ाकर किया जाएगा।इसी दिन तीस मार्च को राजेश्वर बड़ा तालाब की पाल पर स्थित सरोवर हनुमान मंदिर से विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी।मंगल कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई मुला माता मंदिर पहुंच धर्म सभा में परिवर्तित होगी।जहां संत समाज द्वारा धर्म सभा को संबोधित किया जाएगा।हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नौ दिनों तक मंदिर विकास समिति एवं श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से महा भंडारे का आयोजन होगा। मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए मंदिर परिसर स्थित रंगमंच पर प्रतिदिन रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आचार्य ने बताया कि नो दिवसीय मेले में तीस तथा 31 मार्च को बालू राम गाडरी एंड पार्टी सिंदेसर कलां की ओर से प्राचीन लोक गाथा पर आधारित बगड़ावत का मंचन मेला रंगमंच पर किया जाएगा।एक अप्रैल को गोपाल राव एंड पार्टी कांकरोली की ओर से भजन संध्या, दो अप्रैल को जय म्यूजिकल ग्रुप निम्बाहेड़ा के बैनर तले भजन संध्या, तीन अप्रैल को बालू राम गाडरी एंड पार्टी की ओर से बगड़ावत खेल का मंचन, चार अप्रैल को किशन लाल पनोतिया एंड पार्टी की ओर से बगड़ावत खेल का मंचन, पांच अप्रैल को एक शाम मुला माताजी के नाम भजन संध्या, छह अप्रैल को यश म्यूजिकल ग्रुप कपासन के बैनर तले भजन संध्या, सात अप्रैल को आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा। सात अप्रैल रात्रि नौ बजे रंग बिरंगी आकाशीय आतिशबाजी के साथ 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मेले को लेकर नगर सहित आस पास क्षेत्रों में प्रचार प्रसार जारी है। मेला स्थल पर डोलर, चकरी, झूले वाले पहुंच चुके है।मूला माता मेले की तैयारीयो को लेकर प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के पदाधिकारीयो द्वारा मुला माता मंदिर के निकट के निकट स्थित खेतों मे वाहनों की पार्किंग को लेकर साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।नो दिवसीय मुला माता मेले में प्रतिवर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान आवागमन का एकमात्र मार्ग होने के कारण लगने वाले जाम को लेकर मुला माता विकास समिति द्वारा दो अन्य वैकल्पिक मार्गों का निर्माण भी युद्ध स्तर पर जारी हैं।इससे मेले में आवागमन को लेकर असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

What's your reaction?