चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - उपमुख्यमंत्री बैरवा ने श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में पूजन कर किया अवलोकन, गुरु वंदन को बताया सनातन संस्कृति का उत्थान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, गुरुवार देर शाम अपने परिवार सहित निंबाहेड़ा के समीप स्थित श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय पहुंचे।
बांसवाड़ा से सड़क मार्ग द्वारा श्री सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन के लिए जाते समय, उन्होंने मार्ग में स्थित इस वैदिक शिक्षा केंद्र का अवलोकन किया और परिसर में परिवार सहित कुछ समय व्यतीत किया।

यहां पहुंचने पर विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिवार सहित लोकदेवता श्री कल्लाजी राठौड़ की विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

डॉ. बैरवा ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, शोध एवं वैदिक अध्ययन संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया और कहा कि श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति की धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रशंसनीय कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर गुरुपूर्णिमा के महत्व पर बोलते हुए उन्होंने कहा,
"राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 'गुरु वंदन कार्यक्रमों' का आयोजन कर एक सशक्त सांस्कृतिक संदेश देने का कार्य किया गया है। यह पहल सनातन परंपरा को जीवंत बनाए रखने, गुरु-शिष्य की पवित्र भावना को पुनर्स्थापित करने तथा नई पीढ़ी में भारतीय मूल्यों की प्रतिष्ठा हेतु अत्यंत आवश्यक है।"
उन्होंने कहा कि गुरु वंदन केवल रस्म नहीं, यह आत्मिक ऋण की पूर्ति और जीवन पथ के प्रकाश की स्वीकृति है।

डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने यह भी कहा कि गुरुपूर्णिमा जैसे पर्वों पर वैदिक संस्थानों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि ये केंद्र न केवल शैक्षणिक हैं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना के संवाहक भी हैं।

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ विधायक श्रीचंद कृपलानी, जिला प्रमुख श्री गब्बर सिंह, जिला परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, वेदपीठ के आचार्यगण एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा श्री सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन हेतु रवाना हुए।

What's your reaction?