चित्तौड़गढ़ - नकली शराब फैक्ट्री मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव पद से निष्कासित, सौंपा रिमांड पर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में आबकारी महकमे की और से की गई नकली शराब फैक्ट्री मामले में गिरफ्तार आरोपित एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव को संगठन ने पद से निष्कासित दिया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को आबकारी ने न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए हैं।

जानकारी में सामने आया कि आबकारी महकमे की और से चित्तौड़गढ़ एवं उदयपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। इसमें कई अंग्रेजी शराब की दुकान और मकान से बड़ी मात्रा में अवैध एवं नकली शराब बरामद हुई थी। वहीं कपासन उपखंड के वेणीपुरिया में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री भी पकड़ी। इस मामले में मेवदा निवासी प्रकाशचंद्र जाट को गिरफ्तार किया। प्रकाशचंद्र जाट यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव तथा ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष है। इसकी गिरफ्तारी तथा समाचार प्रकाशन के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने सख्ती बरती है। इस संबंध में रविवार को पद से हटाने को लेकर आदेश जारी किया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संगठन अबरार खान पठान के इस आदेश पर हस्ताक्षर हैं। इसमें लिखा कि भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार प्रकाशचंद्र जाट कपासन, प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाया है। इससे जाट को प्रदेश महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। इसे लेकर संभाग सह प्रभारी और जिला प्रभारी चित्तौड़गढ़ प्रदीप मीणा ने बताया कि संगठन अनैतिक कार्यों के समर्थन में नहीं है। प्रदेश महासचिव के आबकारी मामले में लिप्त पाए जाने की जानकारी मिलने के बाद शीर्ष नेतृत्व ने निष्कासित कर दिया है।

छह आरोपित रिमांड पर, अन्य की तलाश

इधर, जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस मामले में अब तक पावली निवासी प्रहलाद जायसवाल, वेणीपुरिया निवासी रविंद्रसिंह राठौड़, मेवदा निवासी प्रकाशचंद्र जाट, उदयपुर निवासी नरेंद्रसिंह, सिंहाना निवासी नरेन्द्रसिंह व उदयलाल सुहालका को पकड़ा था। इन सभी को न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर सौंपा है। वहीं अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है, जिनसे पूछताछ होनी है।

राजस्थान से बाहर भी थी नकली शराब की सप्लाई

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि नकली शराब की फैक्ट्री में तैयार शराब आस पास की दुकानों पर भी जा रही थी। ऐसे में लांगच की अंग्रेजी शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके अलावा जिले एवं प्रदेश के बाहर भी सप्लाई के आउट पुट मिले हैं। ऐसे जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों। की गिरफ्तारी के बाद और जानकारी मिलेगी।

पत्नी जिला परिषद सदस्य

इधर, इस मामले में यह भी जानकारी मिली है कि प्रकाश जाट मेवदा संगठन में तो सक्रिय है ही साथ ही इसके पत्नी भी जिला परिषद सदस्य है कपासन विधानसभा क्षेत्र के एक वार्ड से इसकी पत्नी गत चुनाव में जिला परिषद का सदस्य का चुनाव जीती थी।

What's your reaction?