चित्तौड़गढ़ - अनंत चतुर्दशी के रंग में रंगा चित्तौड़, गणपति विसर्जन की धूम
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर में 10 दिन तक चले गणपति महोत्सव के समापन के मौके पर शनिवार को श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। अनन्त चतुर्दशी के मौके पर गणपति विसर्जन शुुरु हो गया और चित्तौड़गढ़ जिले में यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर। शनिवार सुबह से ही नदी के घाट पर घरों में स्थापित की गई मूर्तियों के साथ-साथ बिना लाइसेंस की मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला शुरु हो गया। डीजे और ढोल की धुनों पर माथे पर गणपति लिए समूह में लोग प्रथम पूज्य गणपति के विसर्जन के लिए नदी पर पहुंच रहे है। नदी के घाट पर धार्मिक पूजा अर्चना की व्यवस्था की गई है। वहीं शाम को चल समारोह आयोजित होगा। गंभीरी नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। ऐसे में अस्थाई बनाई गई नाव पर सिविल डिफेंस के गोताखोर प्रतिमा का विसर्जन कर रहे हैं। लोग घरों और मोहल्लों में स्थापित प्रतिमाओं को जुलूस के रूप में नदी घाट पर लेकर आ रहे हैं। यहां पूजा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है।

एसडीआरएफ सहित पुलिस के व्यापक इंतजाम

शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अप्रिय वारदात से बचने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किये गये है। शहर में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ-साथ जिले में 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। शहर में लाइसेंस की 21 झांकियों में भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं जिले में 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 12 डिप्टी और अन्य अधिकारी भी तैनात किए है। इधर, गंभीरी नदी में पानी के वेग को देखते हुए एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों को तैनात किया गया है, जिससे लोग पानी के अंदर तक नहीं जाए। विसर्जन के लिए नाव और ट्यूब की व्यवस्था की गई है, जहां गोताखोर अंदर तक विसर्जन कर रहे है। इधर सुरक्षा की दृष्टि से सीसी टीवी और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

50 हजार लोगों के लिए बन रही पुड़ी-सब्जी

महाप्रसाद के लिए चार तरह की सब्जी की तैयारियां की गई है।
अनन्त चतुर्दशी के मौकेे पर गणपति विसर्जन को आने वाले श्रद्धालुओं और जुलूस देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए चित्तौड़गढ़ महोत्सव समिति द्वारा 50 क्विंटल आटे की पुड़िया बनवाई जा रही है। इसके लिए करीब 140 हलवाइयों सहित 200 से अधिक कार्यकर्ताओं की टीमें काम में जुटी है। समिति के संयोजक सुनील ढीलीवाल के अनुसार हर साल होने वाले इस कार्य में कई लोगों का सहयोग मिलता है और छोटे-मोटे दान से भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। सूचना केन्द्र के बाहर 20 काउंटर पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है और महिला काउंटर अलग से बनाया जा रहा है।

5 से 50 हजार तक का सफर

सुनील ढीलीवाल ने बताया कि 2012 से कुछ लोगों के साथ मिलकर 5 हजार लोगों के लिए पुड़ी-सब्जी की व्यवस्था की थी और लाेग जुड़ने लगे और कारवां बढ़ता गया। आज 50 हजार से अधिक लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में आलू की सब्जी के साथ मिर्ची गट्‌टे और अचार, पुड़ी दी गई और उसके बाद पकौड़ी, दाना मैथी, नमकीन की सब्जियां बनेगी। सभी लोगों को गर्म पुड़ी वितरित की जायेगी। इस काम में 200 से अधिक कार्यकर्ता सहयोग दे रहे हैं।

What's your reaction?