चित्तौड़गढ़ - जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में संगठनात्मक मुद्दों पर गहन चर्चा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा पी) का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंती, चित्तौड़गढ़ में आयोजित हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ राष्ट्रगीत गाकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संरक्षक, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता प्राचार्य डॉ. गोविंद राम शर्मा थे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीईओ डॉ. जितेंद्र दशोरा, विनोद राठी, शंभूदयाल जयसवाल, शंभूलाल लखारा, राकेश तिवारी, मूलसिंह चौहान, हीरालाल खटीक, मुश्ताक अहमद शाह, राजेश जोशी एवं विद्यालय के प्राचार्य राकेश व्यास उपस्थित रहे।

सम्मेलन में संगठन की सदस्यता अभियान की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधियों ने मंच से अपने विचार साझा करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इसमें पूर्व वर्षों की प्राचार्य पदोन्नति आदेशों में चयन तिथि अंकन, व्याख्याताओं की वेतन विसंगति का समाधान, ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी गठन, गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्ति, छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रयास और पदोन्नत प्राचार्यों की वरिष्ठता का स्थाई समाधान जैसे बिंदु प्रमुख रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. गोविंद राम शर्मा ने कहा कि संस्था प्रमुख की कुशलता और प्रयासों से विभागीय कार्य सहजता से संभव हो सकते हैं। उन्होंने संगठन स्तर पर स्थाई स्थानांतरण नीति बनाने पर बल दिया और सुझाव दिया कि भविष्य में सम्मेलनों की तिथियां इस प्रकार तय की जाएं कि किसी राजकीय अवकाश से टकराव न हो।

सम्मेलन में सेवानिवृत्त प्राचार्यों का सम्मान किया गया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार जैन ने संगठनात्मक जानकारी साझा की, जबकि प्रधानाचार्य राकेश व्यास ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन भगवान लाल सुथार ने किया और संजय कोदली ने गीत प्रस्तुत कर समां बांधा।

सम्मेलन में विनोद राठी, अशरफ खान पठान, भवानी शंकर कोली, डॉ. कनकमल जैन, नगजीराम जाट, सुभाष मेडतवाल, दिलीप उपाध्याय, दलीचंद छिपा, शंभूलाल लखारा, मोहम्मद राशिद खान, कन्हैयालाल मेनारिया सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

What's your reaction?