चित्तौड़गढ़ - बाल वैज्ञानिक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की नींव - सांसद जोशी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड्स प्रदर्शनी का शुभारंभ, 210 बाल वैज्ञानिकों की भागीदारी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। वर्तमान का भारत आत्मनिर्भर होकर विकसित देश की संकल्पना के साथ विकास की उड़ान भर रहा है। बाल वैज्ञानिकों के नवाचार भारत के भविष्य को नई दिशा देंगे। यह बात सांसद सी.पी. जोशी ने सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शहर, चित्तौड़गढ़ में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड्स मानक प्रदर्शनी 2024-25 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूर दृष्टि और वैज्ञानिक सोच ने देश के युवाओं को नई शिक्षा नीति के माध्यम से 30 वर्ष बाद ऐसा अवसर प्रदान किया है जो सैद्धांतिक ज्ञान की जगह व्यावहारिक और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के पूर्व सभापति सुशील शर्मा ने की । आयोजन संरक्षक एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. महावीर कुमार शर्मा ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले का राज्य में छठे स्थान पर और उदयपुर संभाग में प्रथम स्थान पर रहना हमारे बाल वैज्ञानिकों की नवाचारी सोच, परिश्रम और सृजनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि जिले की सामूहिक वैज्ञानिक चेतना और विद्यालयों में हो रहे अभिनव प्रयोगों का परिणाम है। स्वागत उद्बोधन विद्यालय की संस्था प्रधान चंद्रकांता राठौर ने दिया जबकि आभार प्रर्दशन एडीपीसी समसा प्रमोद कुमार दशोरा ने ज्ञापित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय नवाचार फाउंडेशन, अहमदाबाद की प्रोजेक्ट एसोसिएट अक्षिता मूंदड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में श्रवण सिंह राव, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रुद, गौरव त्यागी, सुधीर जैन, सागर सोनी, कमलेश पुरोहित, शैलेन्द्र झंवर, राजन माली, संजू लड्ढा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेंद्र कुमार शर्मा, सीबीईओ चित्तौड़गढ़ शंभुलाल सोमानी, एसडीएमसी सदस्य कांतिलाल जैन, ऊषा रांधड़, सहित प्रतिभागी विद्यालयों के अध्यापक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन विद्यालय की संस्था प्रधान चंद्रकांता राठौर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन झूला कुमारी लोढ़ा एवं गोपेश कोदली ने संयुक्त रूप से किया।

दिव्यांगों के लिए मॉडल बने आकर्षण का केन्द्र

प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों की ओर से दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाते अनेक नवाचार प्रदर्शित किए गए। एम. अकादमी, चित्तौड़गढ़ की छात्रा रिधिका राठौड़ ने वॉइस कंट्रोल व्हीलचेयर का मॉडल प्रस्तुत किया, जो उन दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत उपयोगी है जो मैन्युअली व्हीलचेयर नहीं चला सकते। यह मॉडल आवाज के माध्यम से व्हीलचेयर को आगे, पीछे या किसी दिशा में ले जाने की सुविधा प्रदान करता है। इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भीलगट्टी (भदेसर) की रविना राजावत ने दिव्यांगों के लिए एडजस्टेबल टेबल-कुर्सी तैयार कर मौलिक सोच का परिचय दिया है। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शंभूपुरा की सृष्टि सुथार ने दिव्यांगों के लिए परिष्कृत बैसाखी का मॉडल प्रदर्शित किया, जो उनके दैनिक उपयोग को और अधिक सहज एवं सुविधाजनक बनाता है।

समापन मंगलवार को

समापन समारोह 7 अक्टूबर को दोपहर 1.15 बजे विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन की उपस्थिति में आयोजित होगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्यार्थियों और आमजन के लिए खुली रहेगी।

What's your reaction?