चित्तौड़गढ़ - बंधुआ मजदूरी मुक्त समाज हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक–गोयल
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान में सरकार एवं पुलिस विभाग की सक्रियता के चलते विगत वर्षों में बंधुआ श्रमिक उन्मूलन अधिनियम, 1976 एवं मानव दुर्व्यापार से संबंधित कई प्रकरणों में ठोस कार्यवाही हुई है। अनेक पीड़ितों को बंधुआ मुक्ति प्रमाणपत्र जारी कर पुनर्वास के प्रयास भी किए गए हैं। बावजूद इसके समाज से इस कलंक को पूर्ण रूप से मिटाने के लिए सामूहिक एवं सतत प्रयास आवश्यक हैं।

यह विचार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ एवं गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत समिति भवन स्थित सभागार में आयोजित बंधुआ मजदूरी उन्मूलन एवं मानव दुर्व्यापार पर एकदिवसीय संवेदीकरण प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल ने व्यक्त किए। गोयल ने कहा कि सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं की सामूहिक भूमिका पीड़ितों के बचाव, पुनर्वास एवं दोषियों की पहचान में बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रशिक्षण समाज में जागरूकता लाने की दिशा में सार्थक पहल हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गायत्री सेवा संस्थान के निदेशक एवं बाल अधिकार विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र पंड्या ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के आधार पर राजस्थान में सामने आ रही चुनौतियों, सरकारी प्रयासों एवं विभागीय समन्वय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बंधुआ श्रमिक अधिनियम के अंतर्गत पुनर्वास हेतु पीड़ितों को विशेष आर्थिक सहायता का प्रावधान है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला ने कहा कि बंधुआ मजदूरी एवं मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में आमजन की जागरूकता सबसे अहम है। पुलिस विभाग ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विषय विशेषज्ञ के रूप में इंटरनेशनल जस्टिस मिशन के अधिवक्ता जॉन जेम्स ने बंधुआ श्रमिक उन्मूलन अधिनियम, मानव दुर्व्यापार से संबंधित कानूनी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के उपनिदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल एवं विशेषज्ञ मामूनी खान ने राजस्थान में हुए विभिन्न रेस्क्यू अभियानों, पीड़ितों को प्रदत्त मुआवजों एवं पुनर्वास योजनाओं की जानकारी साझा की।

कार्यशाला के दौरान “राइस फैक्ट्री” नामक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें बंधुआ श्रमिकों की पहचान के संकेतकों एवं रिपोर्टिंग की गोपनीयता के महत्व को रेखांकित किया गया।

सत्र में केस स्टडी, संवाद एवं कानूनी प्रक्रियाओं पर खुली चर्चा आयोजित की गई। प्रतिभागियों को समाज में इन विषयों पर जागरूकता फैलाने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों, पुलिस, चाइल्डलाइन एवं गायत्री सेवा संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशिता जैन ने किया।

What's your reaction?