चित्तौड़गढ़ - वेतन वृद्धि, नियमितीकरण एवं अन्य परिलाभों के लिए लगातार आज भी संघर्ष कर रहे हैं संविदाकर्मी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

 दीपावली से पहले लम्बित मानदेय वृद्धि दिलवाने के लिए एनएचएम के मिशन निदेशक के नाम दिया ज्ञापन

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत समस्त संविदा कार्मिकों की 5 प्रतिशत मानदेय वृद्धि आज दिनांक तक लंबित हैं। उक्त वृद्धि को अप्रैजल प्रक्रिया के नाम पर अनावश्यक रूप से रोका जा रहा हैं। उक्त मानदेय वृद्धि को दीपावली से पूर्व दिए जाने के संबंध में आज चित्तौड़गढ़ सीएमएचओ कार्यालय में कार्मिकों ने एनएचएम के मिशन निदेशक के नाम एक ज्ञापन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तारा चंद गुप्ता को सौंपा। डॉ. ताराचंद गुप्ता ने कार्मिकों को आश्वासन दिया कि वे इस बाबत मिशन निदेशक से बात करेंगे और विभागीय पत्राचार भी करेंगे। 

> कार्मिकों ने बताया कि एनएचएम में कार्यरत संविदाकर्मियों को उनकी 5 प्रतिशत मानदेय वृद्धि अभी तक नहीं मिली है जबकि मानदेय वृद्धि की अधिसूचना गत 19 दिसम्बर 2024 को जारी हो चुकी है। उन्होंने बताया राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2024 के माध्यम से नियमित कर्मचारियों की भांति ही संविदाकर्मियों को केवल संतोषजनक सेवा के प्रमाण पत्र के आधार पर प्रतिवर्ष 1 जनवरी या 1 जुलाई को सेवा अवधि के अनुसार 5 प्रतिशत मानदेय अभिवृद्धि दिए जाने का प्रावधान किया था। कैबिनेट बैठक में इस घोषणा का अनुमोदन कर 19 दिसम्बर 2024 को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी थी, परंतु फिर भी अधिकारी विगत 9 माह से अप्रेजल के नाम पर संविदाकर्मियों की मानदेय वृद्धि रोककर उनका शोषण कर रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि विभाग के आला अधिकारी ना तो बजट घोषणा को मान रहे हैं और ना ही कार्मिक विभाग की अधिसूचना का पालन कर रहे हैं। कार्मिकों ने बताया कि एनएचएम में 90 प्रतिशत से भी अधिक कार्मिक ऐसे हैं, जिनकी मासिक मानदेय 10 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह के मध्य है। ऐसे में उनके लिए यह 500 से 1000 रुपए की मानदेय वृद्धि दीपावली बोनस से कम नहीं होगी। कार्मिकों ने बताया कि विभाग द्वारा संविदाकर्मियों के प्रति उदासीन रवैया यह दर्शाता है कि संविदाकार्मिकों की स्थिति अभी भी अनिश्चित है और उन्हें नियमितीकरण, वेतन वृद्धि एवं अन्य लाभों के लिए लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। 

> कार्मिकों ने ज्ञापन के माध्यम से विभाग के आला अधिकारियों से निवेदन किया है कि उक्त 5 प्रतिशत मानदेय वृद्धि का आदेश जारी कर दीपावली से पूर्व भुगतान सुनिश्चित करवाने का कष्ट करें, अन्यथा राजस्थान के समस्त एनएचएम संविदा कार्मिक अपने-अपने जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के बाहर फीकी दीपावली मनाने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने में खुशवंत कुमार हिंडोनिया, अनिल शर्मा, राजेश अजमेरा, शंकर वैष्णव, दिग्विजय सिंह, नरेश आर्य, नारायण लाल बुनकर, श्यामसिंह चूंडावत, सचिन अग्रवाल, संजना अग्रवाल, शफीक इकबाल आदि शामिल रहे।

What's your reaction?