चित्तौड़गढ़ - ग्रामीण सेवा शिविरों से बदल रही ग्रामीण जीवन की तस्वीर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत जिले में आयोजित शिविरों के माध्यम से ग्रामीण जनजीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। शिविरों में आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हो रहा है। ग्राम पंचायत कचूमरा और जरखाना में आयोजित शिविरों में कई उदाहरण सामने आए हैं, जिन्होंने यह सिद्ध किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब सीधे जनता तक पहुँच रही हैं।

ग्राम पंचायत कचूमरा में आयोजित शिविर में मुकेश जाट पुत्र शंकर जाट (नांदोली) तथा रामगिरी पुत्र केशर गिरी (कचूमरा) को उनकी वर्षों पुरानी पुश्तैनी भूमि का पट्टा जारी किया गया। दोनों परिवार लंबे समय से भूमि पर निवास कर रहे थे, परंतु वैधानिक दस्तावेज न होने के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित थे। राजस्व विभाग द्वारा सत्यापन एवं भौतिक जांच के उपरांत उन्हें पट्टा प्रदान किया गया, जिससे उनकी कानूनी पहचान स्थापित हुई। ग्रामवासी बाबुड़ी पत्नी नंदलाल की वर्षों पुरानी नाम संबंधी त्रुटि का भी समाधान किया गया। गलत नाम दर्ज होने से उन्हें अपनी पैतृक संपत्ति पर अधिकार जताने में कठिनाइयाँ आ रही थीं। अधिकारियों ने तत्परता से दस्तावेजों की जांच कर नाम संशोधन कर दिया, जिससे न्याय और पहचान दोनों की पुनर्स्थापना हुई।

वहीं ग्राम पंचायत जरखाना में आयोजित शिविर में टी.बी. से पीड़ित शंकरलाल एवं गोमनलाल को निक्षय पोषण किट प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह किट टी.बी. रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

इसके अलावा ग्राम सारथला के किसान उमाशंकर मेनारिया की समस्या का भी शिविर में तुरंत समाधान हुआ। उनके कृषि कनेक्शन के ट्रांसफार्मर में आग लगने से सिंचाई कार्य प्रभावित हुआ था। उन्होंने शिविर में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर बिजली विभाग ने तत्परता से ट्रांसफार्मर बदल कर आपूर्ति बहाल की, जिससे फसल को नुकसान से बचाया जा सका।

शिविरों में लाभान्वित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर जैसी पहल से शासन सचमुच जनता के द्वार तक पहुँच रहा है और आमजन को अपने अधिकार, सुविधा व सम्मान का वास्तविक अनुभव हो रहा है।

What's your reaction?