चित्तौड़गढ़ / कपासन - हाईकोर्ट के आदेश के बाद अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

पारिवारिक संपत्ति विवाद में स्टे आदेश के बाद किया था अतिक्रमण

सीधा सवाल। कपासन। कपासन में राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई एक पारिवारिक संपत्ति विवाद से संबंधित थी, जिसमें कोर्ट के स्टे आदेश के बाद भी टीनशेड लगाकर रेस्टोरेंट वाले को किराये पर दे दिया था। साथ ही किराये पर दी गई दुकान को भी खाली करवाकर पूर्व की यथास्थिति में लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कपासन में पांच बत्ती चौराहे, रामद्वारा चौक क्षेत्र में लक्ष्मी नारायण व्यास की पैतृक संपत्ति पर पारिवारिक बंटवारे का विवाद लंबित है। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने इस विवाद पर 10 फरवरी 2021 को स्थगन आदेश जारी किया था।हालांकि स्टे आदेश के बावजूद श्यामा देवी और उनके परिजनों द्वारा उस संपत्ति पर अवैध निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायत अदालत में पहुंची। उच्च न्यायालय ने इसे अपने आदेश की अवमानना माना और लक्ष्मी नारायण व्यास बनाम श्यामा देवी व अन्य अवमानना याचिका में निर्णय सुनाया।अदालत ने 23 सितंबर 2025 को आदेश जारी करते हुए याचिका कर्ता सहित चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए थे। इन निर्देशों में याचिकाकर्ता के आवेदन पर स्थगन आदेश के बाद किए गए सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने और कार्रवाई की रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा गया था। पुलिस बल की एक दिन की राशि 2,07,506 रुपए लक्ष्मी नारायण व्यास द्वारा पुलिस कार्यालय में जमा करवाई गई थी।आज गुरुवार को पुलिस जाप्ते ने इन आदेशों की पालना करते हुए कार्रवाई की। 2021 के स्टे आदेश के बाद हुए निर्माण को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।

What's your reaction?