चित्तौड़गढ़ - अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 का आयोजन शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रोलाहेड़ा में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जेण्डर स्पेशलिस्ट रूचिका त्रिपाठी के सानिध्य में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की परामर्शदाता रंजना डाड एवं मनीता सांखला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं देकर किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025 की थीम “मैं जो लड़की हूँ, बदलाव लाती हूँ” (The girl I am, the change I lead: Girls on the frontlines of crisis) पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं में रचनात्मकता एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु पोस्टर, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, बालिका शिक्षा, सशक्त नारी सशक्त समाज, लैंगिक समानता, बाल श्रम, बाल अपराध एवं मिशन शक्ति – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर छात्राओं ने अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने हेतु ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ रैली एवं मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए।

इस अवसर पर राज्य सरकार की उड़ान योजना के तहत प्राप्त सन बोर्ड विद्यालय परिसर में लगाया गया तथा कालीबाई भील उड़ान योजना की जानकारी छात्राओं को दी गई।

“बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान” के अंतर्गत रंजना डाड एवं मनीता सांखला ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि बाल विवाह बालिकाओं के मानसिक, शारीरिक एवं शैक्षणिक विकास में बाधक है और उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। इस अवसर पर बाल विवाह के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रेखा शर्मा, उपप्रधानाचार्य हरीश कुमार श्रीमाली, विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएँ एवं ग्राम साथिन हेमाजल सुहालका सहित छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जेण्डर स्पेशलिस्ट रूचिका त्रिपाठी द्वारा किया गया।

What's your reaction?