चित्तौड़गढ़ - विहिप-बजरंग दल द्वारा वाल्मीकि जयंती पर सामाजिक समरसता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप), बजरंग दल, मातृ शक्ति, और दुर्गा वाहिनी चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को खरडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। शक्ति साधना केंद्र प्रमुख पूर्वा साहू ने संगठन की आचार पद्धति से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करवाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया ने की, और मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के प्रांत सह मंत्री व चित्तौड़ पालक युधिष्ठिर सिंह का उद्बोधन रहा। साथ ही मंच पर विभाग मंत्री विश्वनाथ (पप्सा) टांक, जिला मंत्री चंद्र शेखर सोनी, तथा नगर उपाध्यक्ष राधा काबरा उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं द्वारा मंचस्थ अतिथियों का उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष किशन पिछोलिया द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर सह मंत्री जयेश भटनागर ने किया।

मुख्य वक्ता युधिष्ठिर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज में व्याप्त एक गंभीर भ्रांति का खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि महर्षि को डाकू मानकर बाद में ऋषि बनने की कथा गलत धारणा है।

उन्होंने आज के समाज में सामाजिक समरसता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, "सामाजिक समरसता एक ऐसा सेतु है जो समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेम और सद्भाव से जोड़ता है। आज जब समाज जातिगत भेदभाव और स्वार्थ के कारण खंडित हो रहा है, तब महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाना और समाज के हर व्यक्ति को समान मान-सम्मान देना नितांत आवश्यक है। समरसता ही राष्ट्रीय एकता और सामाजिक उत्थान की नींव है।"

विभाग मंत्री विश्वनाथ (पप्सा) टांक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्री राम के जन्म से पूर्व ही उनके जीवन पर ‘रामायण’ की रचना कर दी थी। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा कालजयी महापुरुष कोई डाकू कैसे हो सकता है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि "हमने अपने ऋषि-मुनियों, भगवानों और देवताओं को भी अपने-अपने हिसाब से जातियों में बांट दिया है। यह एक बड़ी सामाजिक विसंगति है। जबकि ऋषि, मुनि, भगवान, और देवता किसी एक जाति या समाज के न होकर सर्व समाज के होते हैं और वे संपूर्ण समाज के कल्याण की बात करते हैं।"

कार्यक्रम में प्रांत से मनोज सोनी, मदन त्रिपाठी, मातृ शक्ति जिला संयोजिका शिवानी साहू,बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज कुमार साहू, नगर संयोजक पंकज जीनगर, गोपाल छीपा, बबलेश शर्मा, सागर व्यास, आशीष वैष्णव, सन्ना प्रजापत, मुरली साहू, दिलीप जोशी, जय सिंह वाघेला, अमित मीणा, दीपक वर्मा, मोहित अरोड़ा, महावीर कीर, विक्रम गवारिया, अंकित सोनी, अंकुर सिंह भाटी, हीरा लाल भोई, विनोद पटवा, आदित्य मेनारिया, राहुल डीरा, ललित सिंह, अशोक भोई, घनश्याम साहू, लक्ष्यराज, दिलीप, सुमित हेड़ा, प्रेम लड्ढा, शिवांश गौड़, कपिल शर्मा, कान सिंह, अमन, मोहित वैष्णव, सोनू लड्ढा तनीषा सोलंकी,काजल खटीक,

कृष्णा भील सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सर्व समाज जन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

अंत में, नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा ने सभी उपस्थित समाज जन, कार्यकर्ताओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

What's your reaction?