चित्तौड़गढ़ - दुर्ग पर विकास की बाट जोहता आठवीं शताब्दी का गज लक्ष्मी मंदिर, दीपावली पर होती है महाआरती
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

चित्तौड़गढ़। वर्ल्ड हेरिटेज में शुमार चित्तौड़ दुर्ग पर आजादी के बाद से अब तक कई भवनों का जिर्णोद्धार हुआ है। दुर्ग पर आबादी भी है और कई नए निर्माण भी नियम विरुद्ध करवा दिए गए। लेकिन इन सभी के बीच चित्तौड़ दुर्ग के पार्श्व भाग में स्थित आठवीं शताब्दी में निर्मित गज लक्ष्मी मंदिर आज भी विकास की राह देख रहा है। प्राचिन मंदिर पर ना तो शिखर है ना ही श्रद्धालुओं के दर्शन करने के स्थान पर छाया की व्यवस्था। पुरातत्व विभाग ने यहां के विकास को लेकर नाम मात्र का खर्चा किया है।संस्थाएं यहां अन्य मद से विकास की बात भी करती है लेकिन पुरातत्व विभाग के कड़े नियमों के चलते इस मंदिर पर छत्त तक नहीं डाली जा सकी है। वैसे तो इस मंदिर में 365 ही दिन श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं लेकिन दीपावली पर विशेष आयोजन होता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की दर्शनार्थ कतारें लग जाती है। मध्य रात यहां महाआरती का आयोजन होता है।

दुर्लभ है गज लक्ष्मी मंदिर 

चित्तौड़ दुर्ग के पार्श्व भाग में प्राचिन गज लक्ष्मी का मंदिर स्थित है। पूरे देश में गज पर सवार लक्ष्मीमाता के नाम मात्र के मंदिर होकर प्रतिमा भी दुर्लभ है। इस मंदिर का निर्माण एवं प्रतिमा की स्थापना करीब 1200 वर्ष पूर्व बप्पा रावल ने की थी। यह मंदिर दुर्ग के रिंग रोड से करीब 100 मीटर अंदर है। इसके निकट ही कुबेर का मंदिर भी है जो भी उपेक्षित ही पड़ा हुआ है।

केवल पुजारी के खड़े रहने की जगह

लक्ष्मी माता मंदिर काफी प्राचिन होकर इसके विकास की दरकरार है। मुगलों के हमलों एवं पुराना होने के कारण मंदिर का अधिकांश हिस्सा तो गायब है। एक बड़ा चबूतरा है, जिस पर कक्ष बना हुआ है। इस कक्ष में मां लक्ष्मी की गज पर बिराजमान प्रतिमा स्थापित है। इस कक्ष में इतनी सी जगह है कि केवल पूजारी खड़ा रह सकता है। इसके अलावा बाहर चबुतरे पर छाया तक नहीं हैं। ऐसे में श्रद्धालु धूप में ही खड़े रह कर दर्शन करते हैं।

घर पूजन के बाद दर्शनार्थ आते हैं लक्ष्मी मंदिर 

हर वर्ष प्राचीन लक्ष्मी मंदिर में धनतेरस से दीपावली तक दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। दीपावली को शाम से लेकर अगले दिन तड़के तक दर्शनों के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। दीपावली पर शाम को घर व प्रतिष्ठान पर पूजा के बाद शहर व आस-पास के लोग लक्ष्मी माता मंदिर दर्शनार्थ पहुंचते हैं। भारी भीड़ के चलते पुलिस बंदोबस्त भी करना पड़ता है। दीपोत्सव को लेकर प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है।

धूप एवं बरसात में परेशान श्रद्धालु

यहां मंदिर के बाहर चबूतरे पर छत भी नहीं है। करीब 15 वर्ष पूर्व मंदिर तक पहुंचने का सुलभ मार्ग नहीं था। कुछ वर्ष पूर्व यहां मार्ग का निर्माण तो हो गया लेकिन यहां दीपावली को छोड़ कर अन्य दिनों में मुख्य मार्ग से मंदिर तक आने में रोशनी का भी अभाव रहता है। मंदिर क्षेत्र में चबुतरा बना हुआ है लेकिन छाया नहीं होने से धूप व बरसात में श्रद्धालु परेशान रहते हैं। निकट ही स्थित कुबेर मंदिर में छत है लेकिन यहां पूजा नहीं होती।

सांसद से भी उठाई मांग, नहीं हुआ विकास

इस सम्बन्ध में लक्ष्मी माता मंदिर सेवा समिति के सचिव सुनील सुनील कलन्त्री ने बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन है यहां दीपावली के दिन दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं यहां के विकास को लेकर चित्तौड़गढ़ शासन सीपी जोशी से भी मांग उठाई लेकिन यहां का विकास नहीं हुआ। यहां आने वाले श्रद्धालु सर्दी, गर्मी, बरसात तीनों मौसम में परेशान रहते हैं। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विकास हो। यहां रख रखाव तो व्यवस्थित होता है लेकिन श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं नहीं होती है। यहां शेड बने इसके लिए प्रयास किया। सांसद सीपी जोशी से भी मिले। जिला कलक्टर से भी मुलाकात की थी, फिर भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। श्रद्धालुओं से भी बात हुई है, वे भी परेशान होते हैं। यहां विषैले जीवों का खतरा भी रहता है बरसात में। पुरातत्व विभाग से भी बात हुई लेकिन उनका कहना है कि पुरातत्व के मामले में समिति कुछ भी नहीं का सकती। 

बाइट सुनील कलन्त्री, सचिव, लक्ष्मी माता सेवा समिति

What's your reaction?