चित्तौड़गढ़ - शिक्षिका के आवास पर चोरी का खुलासा, इसी आरोपी ने बेगूं MLA के आवास पर भी किया था प्रयास, एमपी से गिरफ्तार, 11 लाख की वारदात भी कबूली
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पखवाड़ा पूर्व शिक्षिका के आवास पर हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मध्यप्रदेश के धार जिले से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी आरोपित ने बेगूं विधायक के चित्तौड़गढ़ शहर में सेंती स्थित आवास पर भी चोरी का प्रयास किया था। वहीं कोतवाली थाना इलाके में 11 लाख की चोरी भी स्वीकार की हैं पुलिस गिरफ्तार किए आरोपी से अनुसंधान में जुटी हुई है। वहीं इसके दो अन्य साथियों को भी नामजद किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 13 अक्टूबर को सिविल लाइंस बोजुंदा निवासी शिक्षिका माया जोशी ने सदर थाने पर रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह अपने गांव गई थी तथा पीछे मकान सुना था। इस दौरान अज्ञात बदमाश मकान में घुस कर नकदी एवं आभूषण चोरी कर के ले गए। शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरितासिंह के निर्देशन, डिप्टी विनय चौधरी के सुपरविजन में सदर थाना अधिकारी निरंजन प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। एएसआई जगवीर सिंह की टीम ने अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू की। तकनीकी साधनों से जांच करते हुए टीम मध्यप्रदेश के धार पहुंची। यहां से टीम ने एक आरोपित को पकड़ा, जिसने शिक्षिका के आवास पर की गई वारदात के अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र में 11 लाख रुपए की चोरी की वारदात को भी कबूल किया। मामले में पुलिस ने एमपी के धार जिले में सिंघाना निवासी राजसिंह पुत्र सतनाम सिंह चावला को गिरफ्तार किया। पुलिस इससे पूछताछ में जुटी हुई है। गिरफ्तार किए आरोपित के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज है। इसके दो अन्य साथियों को भी नामजद किया है।

करीब 40 किलोमीटर क्षेत्र में खंगाले फुटेज
चित्तौड़ शहर में हाल ही के दिनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुवे खुलासे को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। ऐसे में टीम ने गहनता से जांच में जुटी थी। वारदात के खुलासे में सदर थाने के कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, बलवंतसिंह, विनोद कुमार, पदम कुमार की टीम ने 40 किलोमीटर में सीसी टीवी फुटेज खंगाल आरोपियों को नामजद किया। साइबर टीम के हेड कांस्टेबल राजकुमार व कांस्टेबल रामावतार ने आरोपियों को दस्तियाब करने के लिए विशेष प्रयास किए।

विधायक आवास पर किया था प्रयास प्रकरण दर्ज नहीं
इधर, चित्तौड़गढ़ शहर के सेंती इलाके में बेगू विधायक सुरेश धाकड़ का मकान है। यहां पर भी चोरी का प्रयास हुआ था। इस संबंध में प्रकरण तो दर्ज नहीं हुआ लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई थी। विधायक कार्यालय से पुलिस को सूचना दी गई थी। फुटेज में यही आरोपित वारदात की रात विधायक धाकड़ के मकान की तरफ से भागते दिखे।

What's your reaction?