चित्तौड़गढ़ - जिले में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

7 फरवरी 2026 तक चलेगी एसआईआर की प्रक्रिया

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिले में 28 अक्टूबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक एसआईआर (गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम) प्रक्रिया चलेगी। एसआईआर के अंतर्गत जिले के 14 लाख 10 हजार 621 मतदाताओं का सत्यापन किया जायेगा। अभियान का उद्देश्य हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि जिले के कुल 14,10,621 मतदाताओं में से 7,97,480 मतदाताओं की ऑनलाइन मैपिंग पूरी हो चुकी है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी ईआरओ और जिले क़े मास्टर ट्रेनर की बैठक लेकर मतदाता मैपिंग प्रतिशत बढ़ा कर अधिकतम करने के निर्देश दिए।

श्री रंजन ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में नियमित प्रेस विज्ञप्ति एवं सोशल मीडिया अपडेट जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों को विशेष रूप से महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि विगत एसआईआर की मतदाता सूची में अगर किसी वर्तमान मतदाता के माता-पिता/ दादा-दादी आदि का नाम शामिल है तो सटीक और सत्यापित पारिवारिक संबंध के माध्यम से वंशावली मानचित्रण (मैपिंग) की जा रही है। जिससे अधिकांश मतदाताओं से किसी भी प्रकार के दस्तावेज लेने की आवश्यकता ही नहीं रहेगी। 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रंजन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि यह पुनरीक्षण अभियान पारदर्शी, समावेशी एवं अधिकतम नागरिक भागीदारी वाला हो। जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ के माध्यम से अपनी जानकारी का सत्यापन कर मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ।

श्री रंजन ने बताया कि समस्त बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण किया जा चुका है, शीघ्र ही इनके लिए रिफ्रेशर सत्र आयोजित किया जाएगा। बीएलओ द्वारा अपनी दैनिक प्रगति का अभिलेखन किया जाएगा जिसके आधार पर ईआरओ, डीईओ एवं सीईओ स्तर पर उनका पर्यवेक्षण किया जाएगा। साथ ही स्वयंसेवकों एवं हेल्पडेस्क कार्मिकों का प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया जाएगा। 

7 फरवरी को फाइनल सूची जारी होगी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्र के मुद्रण का कार्य होगा। 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक घर-घर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण का कार्य होगा। 9 दिसम्बर 2025 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। 9 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस फेज रहेगा जिसमें सुनवाई एवं सत्यापन किया जाएगा। 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

सीईओ ने ली वीसी

गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बुधवार को राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभा गौतम , एडीएम रामचंद्र खटीक, विनोद मल्होत्रा, समस्त ईआरओे, एईआरओ,डीएलएमटी सहित एसआईआर से सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे।

What's your reaction?