चित्तौड़गढ़ / भदेसर - भदेसर में 21 करोड़ की लागत से बनने वाले भैरुनाथ मंदिर का भूमि पूजन, शिला स्थापना व पूर्णाहुति संपन्न
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

संत-महात्माओं की उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन, ग्रामवासी उमड़े श्रद्धा और उल्लास से

सीधा सवाल। भदेसर। जन-जन की आस्था के प्रतीक श्री भैरुनाथ मंदिर, भदेसर में गुरुवार को भव्य भूमि पूजन, शिला स्थापना व पूर्णाहुति महोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। लगभग 21 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस भव्य मंदिर के लिए शुभ मुहूर्त में विधिवत शिला स्थापना की गई।

कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह एक विशाल शोभायात्रा से हुआ, जो भदेसर के एक निजी रिज़ॉर्ट से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई भैरुनाथ मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, भक्तगण, ग्रामवासी और संत-महात्मा शामिल हुए। मंदिर प्रांगण पहुंचने पर शिला पूजन और शिला स्थापना का कार्यक्रम वेद-मंत्रों के मध्य सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर पांच दिवसीय भदेसर भैरुनाथ मंदिर वास्तु अनुष्ठान का भी समापन हुआ, जो पिछले पाँच दिनों से निरंतर भदेसर के पूर्व राजपंडित परिवार के सदस्य पंडित दीपक भट्ट एवं उनके सहयोगियों द्वारा संपन्न कराया जा रहा था।

शिला स्थापना के उपरांत मंदिर प्रांगण में भव्य धर्मसभा आयोजित की गई, जिसमें ध्यानयोगी श्री उत्तम स्वामी जी महाराज, महंत श्री रामनाथ जी महाराज, महंत श्री लालनाथ जी महाराज एवं पीठाधीश्वर श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने अपने मंगल आशीर्वचन दिए। धर्मसभा के पश्चात् पूर्णाहुति यज्ञ सम्पन्न हुआ, जो उपरोक्त संत-महात्माओं के करकमलों से विधिवत सम्पन्न किया गया।

इस अवसर पर भैरुनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओंकारनाथ योगी, कोषाध्यक्ष गोवर्धननाथ योगी, मंत्री पारस योगी, उपाध्यक्ष रमेशनाथ योगी, कमलेश्वरनाथ योगी, प्रबंध समिति सदस्य अर्जुननाथ योगी, नंदानाथ योगी, नारायणनाथ योगी, शिवनाथ योगी, किशन नाथ योगी सहित सभी ट्रस्ट पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भदेसर सहित राजस्थान, मेवाड़, और मालवा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्रामवासियों का विशेष अभूतपूर्व सहयोग इस आयोजन में रहा। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिकता का वातावरण व्याप्त रहा।

समारोह के समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भदेसर के निजी रिज़ॉर्ट परिसर में किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

What's your reaction?