डेस्क / बांसवाड़ा - साजिश का पर्दाफाश करने पर एसआई देवीलाल खटीक को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। बांसवाड़ा। पुलिस थाना सल्लोपाट के थानाधिकारी एसआई देवीलाल खटीक को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से “केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक” से सम्मानित किया जाएगा। यह पदक उन्हें एक सनसनीखेज हत्या व बीमा फर्जीवाड़े की गुत्थी सुलझाने में असाधारण दक्षता और त्वरित कार्रवाई के लिए दिया जा रहा है।
जानकारी में सामने आया है कि मामला 1 दिसंबर 2024 का है, जब सल्लोपाट थाना क्षेत्र के बोरडाबरा गांव, एनएच 56 पर एक व्यक्ति की कुचली हुई लाश मिली थी। शव के पास से मिले दस्तावेजों में मृतक की पहचान नरेन्द्र सिंह रावत निवासी गुवारड़ी (अजमेर) के रूप में सामने आई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को बुलाया, लेकिन उन्होंने शव को नरेन्द्र सिंह का न मानते हुए असहमति जताई।
इसके बाद एसआई देवीलाल खटीक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसने मामले की गहराई से जांच करते हुए पाया कि मृतक वास्तव में तौफान पुत्र राधेश्याम निवासी रामगंज मंडी, कोटा था, जिसकी हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई थी।
जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्त नरेन्द्र सिंह, जो कर्ज में डूबा हुआ था, ने अपने साथी भैरूलाल और इब्राहिम के साथ मिलकर स्वयं को मृत दिखाकर बीमा कंपनी से फर्जी क्लेम लेने की साजिश रची। इसके तहत उसने असहाय व्यक्ति तौफान को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ लाया और शराब पिलाकर एनएच-56 पर ट्रेलर से कुचलकर हत्या कर दी। बाद में शव के पास अपने दस्तावेज रखकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई।
लेकिन एसआई देवीलाल खटीक की सूझबूझ, वैज्ञानिक जांच और गहन पूछताछ से इस जघन्य साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया ट्रेलर (आरजे 09 जीडी 6485) तथा ₹1,15,000 की रकम भी बरामद की। उस वक्त देवीलाल खटीक थाना सल्लोपाट में थानाधिकारी के पद पर तैनात थे और वर्तमान में भी वहीं पर सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इसी उत्कृष्ट जांच दक्षता, अपराध की तह तक पहुंचने की क्षमता और न्याय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें “केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक” के लिए चयनित किया है।

What's your reaction?