चित्तौड़गढ़ / बिनोता - बिनोता ग्राम सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण के दौरान लगी लंबी कतारें, पुलिस ने संभाला मोर्चा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

सीधा सवाल। बिनोता। क्षेत्र में यूरिया खाद की पर्याप्त सप्लाई नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह बस स्टैंड स्थित सहकारी सेवा समिति बिनोता पर खाद लेने के लिए महिला-पुरुष किसान सुबह आठ बजे से ही लाइन में खड़े हो गए। करीब साढ़े नौ बजे जब समिति कार्यालय का फाटक खोला गया तो भीड़ अधिक हो जाने से स्थिति अनियंत्रित होती दिखी।

कृषि पर्यवेक्षक कमलेश नागर ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता बुलाया। पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप जांगिड़ के निर्देश पर पुलिसकर्मी नाहर सिंह, दिनेश कुमार और नारायण लाल समिति पहुंचे और किसानों को लाइन में लगवाकर सुव्यवस्थित रूप से खाद वितरण करवाया।

डेढ़ माह बाद आया यूरिया खाद

काश्तकार जमना लाल मेनारिया और देवीलाल भील ने बताया कि समिति में करीब डेढ़ माह से यूरिया खाद उपलब्ध नहीं था। मंगलवार को खाद आने की जानकारी मिलते ही किसानों की भीड़ बुधवार सुबह से ही जमा हो गई।

समिति व्यवस्थापक कमलेश गायरी ने बताया कि कुल 520 बैग यूरिया प्राप्त हुए थे, जिनका वितरण आधार कार्ड अनुसार प्रति व्यक्ति एक बैग के हिसाब से किया गया। सुबह करीब ग्यारह बजे से वितरण शुरू हुआ और तीन घंटे में सभी बैग वितरित कर दिए गए।

कई किसान खाली हाथ लौटे

वितरण के दौरान कई किसान बैग खत्म होने के कारण निराश होकर वापस लौट गए। किसानों ने बताया कि शनिवार को कुमावत कृषि सेवा केंद्र पर 670 बैग वितरित हुए थे और चार दिन बाद समिति में केवल 520 बैग आए, जिससे बड़ी संख्या में किसान खाद लेने से वंचित रह गए।

जल्दी सप्लाई की मांग

किसानों ने क्षेत्रीय विधायक चंद कृपलानी और जिला कलेक्टर आलोक रंजन से समिति में जल्द पुनः खाद सप्लाई करवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से रबी की खेती प्रभावित होगी और उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा।

What's your reaction?