views
सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। नगर के सत्यनारायण मुंदड़ा एवं कांतादेवी मुंदड़ा के सुपौत्र, तथा धर्मेन्द्र मुंदड़ा एवं ललिता मुंदड़ा के सुपुत्र देविक मुंदड़ा ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से नगर का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय, भटेवर में आयोजित 12वें दीक्षांत समारोह में राजस्थान के माननीय राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे जी ने देविक मुंदड़ा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) डिग्री प्रोग्राम में अपने बैच के टॉपर रहने के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन एवं वाइस चांसलर की उपस्थिति में प्रदान किया गया। साथ ही कई विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
यह उपलब्धि देविक मुंदड़ा की तीन वर्षों की सतत मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने प्रोफेसरों, परिवार और मार्गदर्शकों के सहयोग को दिया।
नगर व समाज ने देविक मुंदड़ा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।