चित्तौड़गढ़ / कपासन - महासाध्वी कंचन कंवर का चातुर्मास के बाद प्रथम विहार, सैकड़ों श्रावक श्राविकाओ दी भावपूर्ण विदाई
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

सीधा सवाल। कपासन। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में कपासन के अंबेश भवन में चातुर्मास पूर्ण करने वाली शासन प्रभाविका महासाध्वी कंचन कंवर म सा आदि ठाणा ने शुक्रवार को विहार किया। इस अवसर पर गुरूणी मैया भूल न जाना लौट के जल्दी वापस आना जैसे नारों के साथ भावपूर्ण माहौल में उन्हें विदाई दी गई।ऐतिहासिक चातुर्मास को सफलता पूर्वक संपन्न करने के बाद, महासाध्वी कंचन कंवर म सा, डॉ. सुलोचना श्रीजी और डॉ. सुलक्षणा श्रीजी म.सा. ने अंबेश भवन से प्रथम विहार किया। वे आदर्श कॉलोनी स्थित तेरापंथ भवन पहुंचीं। इस विहार में सैकड़ों श्रावक श्राविकाएं शामिल हुई।विहार से पूर्व अंबेश भवन में नवकार महामंत्र का जाप,प्रार्थना और बड़ी मांगलिक प्रदान की गई। साध्वी मंडल ने श्रीसंघ और श्रावक श्राविकाओं से खमत खामणा करते हुए मंगलपाठ सुनाया। विहार मार्ग में महासाध्वी मंडल के जयकारे गूंजते रहे और जगह जगह श्रावक श्राविकाएं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्सुक रही। साध्वियों ने अंबेश भवन से मंगल विहार कर पीपली बाजार, लोड़किया चौक, खारी बावड़ी बालाजी, पुराना बस स्टैंड, पांच बत्ती चौराहा, उदयपुर रोड से होते हुए जुलूस के रूप में आदर्श कॉलोनी स्थित तेरा पंथ भवन में प्रवेश किया।इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिरोया, शंकर लाल लोढ़ा और अनिल बाघमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने चातुर्मास को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चातुर्मास में तप, त्याग और धर्म साधना को बढ़ावा देने के लिए साध्वी मंडल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और गुरुणी मैया से सदा आशीर्वाद बनाए रखने की भावना जताई। महिला मंडल से लाड़जी लोढ़ा ने भी विचार व्यक्त किए।साध्वी मंडल का तेरा पंथ भवन में पांच दिन का प्रवास रहेगा। प्रभावना विमल कुमार, ओम प्रकाश चंडालिया की ओर से थी। इस अवसर पर रूप लाल डांगी, प्रकाश आंचलिया, मदन दुग्गड़, महेंद्र सांवला, अनिल दुग्गड, राहुल हिंगड, अविनाश दुग्गड, गजेंद्र ढीलीवाल, रत्नेश चंडालिया, महिला मंडल अध्यक्ष प्रियंका दुग्गड, सुनीता सांवला, अंगुरबाला सिरोया आदि मौजूद रहे।श्री श्रमण संघ अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को मधुकर मुनि जी म सा का स्मृति दिवस दया तप ओर पेंसठिया यंत्र का जाप कर मनाई जाएगी। इस अवसर पर तेरापंथ भवन में राजेश कुमार खाब्या की ओर से पांच सामयिक के साथ दया लाभ लिया जाएगा।

What's your reaction?