चित्तौड़गढ़ - राज्य स्तरीय कला उत्सव का श्री सांवलिया जी में समापन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

राज्य स्तरीय कला उत्सव में प्रदेश के लोक नृत्यों की रही धूम

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग का 2 - दिवसीय राज्य स्तरीय कला महोत्सव का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडफिया (श्री सांवरिया जी) में धूमधाम से समापन हुआ l इस महोत्सव में गायन, वादन, नृत्य, नाटक, कहानी वाचन, मूर्तिकला, चित्रकला, स्थानीय शिल्प एवं खेल-खिलौना निर्माण की प्रतियोगिताएँ प्रारंभ हुईं। कार्यक्रम का आकर्षण प्रदेश की लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारी दास वैष्णव मंदिर मंडल चेयरमैन रहे l कार्यक्रम कि अध्यक्षता नादान सिंह गुर्जर डिप्टी डायरेक्टर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने की l कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महावीर कुमार शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़, पवन तिवारी मंदिर मंडल सदस्य रहे l कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री सांवरिया सेठ जी, मां सरस्वती के धूप दीप कर किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द बैरवा ने अतिथियों का उपरना व मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। महावीर कुमार शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़ के निर्देशन में 10.15 पर सभी ने एक साथ वन्देमातरम् का गायन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में एडीपीसी समग्र शिक्षा अभियान प्रमोद दशोरा ने विद्यार्थियों से कहा कि कला उत्सव वास्तव में बच्चों का उत्सव है, जो उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों से जोड़ता है। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करता है और भारत की समृद्ध कला परंपरा से विद्यार्थियों को परिचित कराता है। कला उत्सव के माध्यम से बच्चे पुस्तकों से बाहर निकलकर विभिन्न कलाओं में दक्ष बनते हैं। यह आयोजन भारतीय कला के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव में के 9 संभागों से 869 विद्यार्थीयो ने सहभागिता की । कुल 12 प्रतियोगिता श्रेणियों में विद्यार्थीयो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतिया दी, अग्नि नृत्य और असमिया नृत्य ने सभी दर्शकों को मोहित कर दिया l कला महोत्सव में भगवान कृष्ण और भगवान राम का संवाद भी देखने को मिला l विद्यालय में लगे सेल्फी पॉइंट्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया सभी ने सेल्फियां ली l इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अत्यधिक मनमोहक सजावट की गईl सभी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय रहने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए l डिप्टी डायरेक्टर नादान सिंह गुर्जर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप प्रतियोगिता में स्थान नहीं बना पाते हैं तो घबराएं नहीं वापस अच्छी तैयारी करें और फिर से अगले वर्ष स्थान प्राप्त करने की कोशिश करेंl महावीर कुमार शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़ ने कला महोत्सव के समापन की घोषणा की l राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया l भगवान श्री सांवरिया सेठ मंदिर की तरफ से सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और साथ आए गुरुजनों और मेहमानों को भगवान श्री सांवरिया सेठ जी की प्रतिमा भेंट की गईl राजस्थान के सभी जिलों से पधारे हुए सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में उनके साथ आए एस्कॉर्ट शिक्षकों ने भगवान श्री सांवरिया सेठ की नगरी में दो दिनों तक भरपूर आनंद लिया और समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की l

What's your reaction?