चित्तौड़गढ़ - ओछड़ी में हुआ अविस्मयकारी रेस्क्यू, एक ही कुएं से पांच अजगर बचाए, एक 15 फीट लंबा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। वन विभाग एवं वन्य जीव प्रेमी जिले में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध दिखाई देते हैं। सांप जैसे रेस्क्यू तो आए दिन होते हैं लेकिन कभी कोई अभियान अविस्मयकारी भी हो जाता है, जो किसी सपने से कम नहीं होता। ऐसा ही रेस्क्यू चित्तौड़गढ़ में वन्य जीव प्रेमी की टीम ने किया है। शहर के निकट ओछड़ी गांव में कुएं से एक साथ पांच अजगर को रेस्क्यू कर बचाया गया है। इनमें से एक अजगर तो करीब 15 फीट लंबा है। वहीं चार अन्य अजगर भी वयस्क होकर 9 फीट तक लंबे थे।यह रेस्क्यू अभियान ग्रामीणों में भी आश्चर्य का विषय बन गया।

वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली कि ओछड़ी गांव में ग्रामीणों ने एक फार्म हाउस पर स्थित कुएं में एक साथ में कई अजगर देखे हैं। वहीं इतने अजगर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा दे। इस सूचना के बाद मौके पर रेस्क्यू की टीम रामकुमार साहू, पीयूष कामले, मुबारक खान और चिराग को रवाना किया गया। यहां गांव में पहले से ही छात्र संघ अध्यक्ष भरत मेनारिया एवं स्थानीय ग्रामीणों की टीम मौजूद थी। यह सभी रेस्क्यू टीम को फार्म हाउस पर ले गए। यहां कुएं में झांक कर देखा तो एक साथ पांच अजगर मौजूद थे। टीम ने घंटों की मेहनत के बाद एक के बाद एक कर सभी अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू अभियान में स्थानिक ग्रामीणों की टीम ने भी सहयोग किया। रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली और टीम की सराहना की। बाद में सभी अजगर को निकट स्थित जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया। टीम के सदस्य मुबारक ने रस्सी के सहारे कुएं में लटक कर अजगर को बाहर निकाला। वहीं टीम के अन्य सदस्य रस्सी खींच कर खड़े रहे। साथ ही मुबारक की ओर से दिए गए अजगर को भी ऊपर खींचते रहे। 

इतिहास में दर्ज हुआ यह रेस्क्यू अभियान

वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी ने बताया कि अमूमन एक अजगर का ही रेस्क्यू होता आया है। कभी कभार एक साथ दो अजगर भी साथ मिल जाते हैं। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साथ 5 वयस्क अजगर का रेस्क्यू किया गया। यह रेस्क्यू अभियान ना केवल चित्तौड़गढ़ बल्कि पूरे राजस्थान में वन्य जीव संरक्षण के इतिहास में दर्ज हुआ है। उनकी टीम वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध है। इस अभियान की ग्रामीणों ने भी काफी प्रशंसा की है।कुएं में रस्सी के सहारे लटक कर एक के बाद एक कर अजगर को बाहर निकालने के बाद में सुरक्षित छोड़ा गया।

सबसे बड़ा मादा अजगर 15 फीट लंबा 

मौके पर कुएं से रेस्क्यू किए सभी अजगर वयस्क हैं। इनमें एक मादा अजगर सबसे बड़ा होकर 15 फीट लंबा है। वहीं तीन अजगर की लंबाई करीब 8 से 9 फीट है। एक नर अजगर और है, जिसकी लंबाई 5 फीट है। एक साथ विशालकाय 5 अजगर देख कर ग्रामीण दहशत में आ गए थे। कितने समय से अजगर इस क्षेत्र में थे यह स्पष्ट नहीं हो पाया।लेकिन यह घटना चित्तौड़गढ़ जिले में भी वन्य जीव संरक्षण का अनोखा उदाहरण बन कर उभरी है।

सितम्बर के बाद शुरू होता है मेटिंग पीरियड

वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी ने बताया कि अजगर सहित सांप प्रजाति के जीवों में सितम्बर के बाद मेटिंग पीरियड शुरू होता है। ऐसे में नर अजगर मादा की तलाश में निकलते हैं। मादा भी मेटिंग के लिए तैयार होती है तो एक खुशबू छोड़ती है। कई बार ऐसा होता है कि एक ही मादा के लिए कई नर पहुंच जाते हैं। अधिक संख्या में नर के पहुंचने पर इनमें आपस में एक दूसरे को नुकसान पहुंचाए बिना टैपिंग (सांकेतिक लड़ाई) होती है। इसमें जो थक जाता है वह दूर होता जाता है।

What's your reaction?